फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Overloaded tractor trolley crushes young man to death in Agra

आगरा में हादसा: भाई की शादी के लिए लड़की देखने जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत

Fri, 02 Dec 2022 03:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Dec 2022 03:59 PM IST
सार

एत्माद्दौला क्षेत्र में नवीन गल्ला मंडी के सामने शुक्रवार दोपहर को हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Overloaded tractor trolley crushes young man to death in Agra
रवि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नवीन गल्ला मंडी के पास हाईवे किनारे खड़े दो भाइयों को सीमेंट की बोरियों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। दोनों भाई फतेहपुर सीकरी से शादी के लिए लड़की देखने आ रहे थे। इस घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

मंडी के गेट पर खड़े थे दोनों भाई 

फतेहपुर सीकरी निवासी 25 वर्षीय रवि पुत्र मुन्नालाल शुक्रवार को अपने भाई मुकेश के साथ लड़की देखने के लिए आगरा आया था। दोपहर करीब 12 बजे बाइक लेकर नवीन गल्ला मंडी के गेट पर खड़े थे। उसी समय सीमेंट की बोरियों से लदा ट्रैक्टर ट्रॉली सर्विस रोड से हाईवे पर चढ़ रहा था। ओवरलोड होने के कारण ट्रॉली पीछे आ गई। ट्रैक्टर चालक ब्रेक नहीं लगा सका। ट्रॉली की चपेट में दोनों भाई आ गए। 

विज्ञापन

हादसे के बाद लोगों ने किया हंगामा 

हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश घायल हो गया।  हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मंडी समिति के पास रवि लघुशंका के लिए रुक गया था। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed