फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Overloaded tempo overturned, 9 seriously injured

Agra News: ओवरलोड टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, 9 हुए गंभीर घायल

Thu, 02 Mar 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 02 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Overloaded tempo overturned, 9 seriously injured
सोरोंजी। लहरा मार्ग पर एक टेंपो बृहस्पतिवार की दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार 9 लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा ग्राम गलफट्टी के समीप हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम कुबेर नगरी से सोरोंजी आ रहा टेंपो लहरा मार्ग पर गलफट्टी के पास पलट गया। टेंपो में सवार 9 लोग सवार थे। क्षमता से अधिक सवारियों को लेकर टेंपो चालक जब सोरोंजी की ओर आ रहा था। गलफट्टी के समीप पहुंचने पर टेंपो अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। टेंपो के पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों और आस-पास के लोग टेंपो की ओर दौड़ पड़े। उसमें लोगों को बाहर निकाला गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गए। मंजू, संगीता, बंदा देवी, मीनू अर्जुन निवासीगण कुबेरनगरी, राजवती, सुषमा, जयदेवी, रचना निवासीगण खेड़ा सहित सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने दो गंभीर घायल महिलाएं रचना और मीनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed