Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Over 3,750 Pregnant Women in Agra Suffer from Anemia Every Month, Rural Women More Affected

यूपी: पोषण की अनदेखी पड़ रही भारी, आगरा में हर महीने 3,750 गर्भवती महिलाएं एनीमिया की शिकार

Tue, 17 Nov 2026 12:19 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 17 Nov 2026 12:19 PM IST
सार

आगरा के जिला महिला चिकित्सालय की ओपीडी में आने वाली 400 से 500 गर्भवती महिलाओं में करीब 25 प्रतिशत एनीमिया से पीड़ित हैं। इस हिसाब से हर महीने 3,750 से अधिक महिलाएं इसकी चपेट में आ रही हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, खून की कमी से समय से पहले प्रसव, कम वजन के नवजात और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर असर पड़ सकता है।
 

विज्ञापन
Over 3,750 Pregnant Women in Agra Suffer from Anemia Every Month, Rural Women More Affected
जिला महिला अस्पताल

विस्तार

आगरा जिला महिला चिकित्सालय की ओपीडी में रोजाना आने वाली 400 से 500 गर्भवती महिलाओं में से 25 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से जूझ रही हैं। इनमें ग्रामीण इलाकों से आने वाली महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन


वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता किरण के अनुसार 25 से 30 वर्ष की उम्र की महिलाओं में यह समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। इसके मुख्य कारणों में कम उम्र में विवाह, लगातार गर्भधारण और खान-पान में पोषण की अनदेखी शामिल है। पौष्टिक आहार न मिलने के कारण महिलाओं का शरीर इस भार को सहन नहीं कर पाता है।
विज्ञापन


वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आशु ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को यह विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वे अपने साथ एक और जीवन की देखभाल कर रही हैं। एनीमिया के कारण समय से पहले प्रसव (प्रीमेच्योर डिलीवरी), कम वजन के बच्चे पैदा होना और बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास रुकने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। ऐसे नवजात शिशुओं में कमजोरी और बीमारियां अधिक देखने को मिलती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका ध्यान रखें
-खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, अनार, गुड़, चना और आयरन से भरपूर चीजें नियमित रूप से शामिल करें।

- डॉक्टर की सलाह से आयरन और कैल्शियम की गोलियों का सेवन समय पर करें।- बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल रखें ताकि शरीर को रिकवर होने का पूरा समय मिल सके।
- गर्भावस्था के शुरुआती दौर से हीमोग्लोबिन की नियमित जांच कराएं और कमजोरी महसूस होने पर जल्द चिकित्सक से संपर्क करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed