फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Over 10,000 Couples Locked in Court Battles Child Custody Disputes Rising

UP: पति-पत्नी की लड़ाई और फिर कोर्ट केस...ऐसे घरेलू विवाद, जो छीन रहे बच्चों का बचपन; देखें ये रिपोर्ट

Fri, 14 Nov 2025 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह दुर्गेश चाहर, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
दुर्गेश चाहर, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Nov 2025 08:58 AM IST
सार

दंपतियों की बीच हुई लड़ाई बच्चों को कोर्ट तक खींच लाई है। आगरा के परिवार न्यायालय में दंपतियों के 10 हजार से अधिक केस चल रहे हैं। बच्चों को पाने के लिए कई दंपती लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Over 10,000 Couples Locked in Court Battles Child Custody Disputes Rising
पति-पत्नी सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दंपतियों के बीच हुए घरेलू विवाद चौकी-थाने के बाद कोर्ट तक पहुंच गए। जिले में 10 हजार से अधिक दंपती ने एक दूसरे पर मुकदमा कर रखा है। उनके साथ बच्चों की भी जिंदगी खराब हो रही है। कुछ बच्चे मां के साथ तो कुछ पिता के साथ रह रहे हैं। अब दंपती बच्चों के भविष्य की चिंता कर उन्हें एक दूसरे से पाने के लिए केस लड़ रहे हैं। परिवार न टूटे, उसके लिए परिवार न्यायालय भी दंपतियों की काउंसलिंग कराता है।
विज्ञापन


केस-1 कागारौल थाना क्षेत्र निवासी युवक की शादी 2016 में मथुरा निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगे। शादी के दो साल बाद बेटा हुआ तो पत्नी बेटे को लेकर मायके चली गई। समझौते के बाद वर्ष 2020 में ससुराल आई और दूसरे बेटे को जन्म दिया। बाद में फिर पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। दोनों ने एक दूसरे पर केस कर दिए। पति ने दोनों बेटों की कस्टडी लेने के लिए केस दायर कर दिया।
विज्ञापन


केस-2 सिकंदरा थाना क्षेत्र की युवती की शादी 2019 में दिल्ली में हुई थी। पति कारोबारी है। दोनों में वर्ष 2023 में विवाद हो गया। पत्नी मायके आ गई। बेटी को पति ने अपने पास रख लिया। पत्नी ने परिवार न्यायालय में वाद दायर कर दिया। काउंसलिंग में पत्नी ने आरोप लगाया कि पति रोज शराब के नशे में घर आकर मारपीट करता है। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी किसी अनजान युवक से फोन पर बात करती है। दोनों साथ रहने को तैयार नहीं, ऐसे में पति ने केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-3 लोहामंडी थाना क्षेत्र की युवती की शादी 2004 में बाह क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। पत्नी सरकारी कर्मचारी है। दोनों के तीन बच्चे हैं। पत्नी का आरोप है कि पति रात भर फोन पर बात करता है। मारपीट के बाद वर्ष 2019 में मायके आ गई। छह साल से परिवार न्यायालय में लड़ाई लड़ रही हैं। पति बच्चों की कस्टडी चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed