फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Outsourced employees lost their jobs they will go on their knees and make this request to the DM

UP: आउटसोर्स कर्मचारियों की चली गई नौकरी, घुटनों के बल चलकर डीएम से लगाएंगे ये अर्जी

Fri, 22 Aug 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Aug 2025 09:45 AM IST
सार

नगर पंचायत किरावली से निकाले गए कर्मियों की आठवें दिन भूख हड़ताल जारी रही। अब ये कर्मचारी घुटनों के बल चलकर डीएम से नौकरी की अर्जी लगाएंगे। 

विज्ञापन
Outsourced employees lost their jobs they will go on their knees and make this request to the DM
आगरा जिलाधिकारी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के किरावली नगर पंचायत से निकाले गए 11 कर्मियों की भूख हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। बृहस्पतिवार तक कोई भी अधिकारी हड़ताली कर्मचारियों से मिलने नहीं पहुंचा। ऐसे में शुक्रवार को ये कर्मचारी सेवा बहाली के लिए कलेक्ट्रेट तक घुटनों के बल चलकर जाएंगे और डीएम से सेवा बहाली की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

आउटसोर्स पर भर्ती कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राइवर, सफाई कर्मी सहित 11 कर्मचारियों को नगर पंचायत किरावली ने 19 मार्च को सेवा से बाहर किया था। विरोध में निकाले गए कर्मी आंदोलित हैं। एडीएम वित्त व राजस्व की जांच में कर्मचारियों पर किसी तरह के आरोप साबित नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व मंडलायुक्त से गुहार लगाने के बाद भी सेवा बहाली नहीं होने पर कर्मचारी सदर तहसील में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। ये कर्मचारी शुक्रवार को घुटनों के बल चलकर जिला मुख्यालय जाएंगे और जिलाधिकारी से बहाली की गुहार लगाएंगे। इस दौरान पूर्व प्रधान दाताराम लोधी, ऋषि शर्मा, रवि कुमार, ओमवीर, विक्रम, संजू देवी, हरी बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed