{"_id":"5e4b7e9b8ebc3ef26826339c","slug":"outsider-youth-work-in-rto-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः संभागीय परिवहन कार्यालय में 'एवजी' कर रहे काम, इन सीटों पर जमाया है 'कब्जा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः संभागीय परिवहन कार्यालय में 'एवजी' कर रहे काम, इन सीटों पर जमाया है 'कब्जा'
Tue, 18 Feb 2020 11:36 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:36 AM IST
सार
आरटीओ में विभिन्न पटलों पर 18 एवजी (बाहरी युवक) कंप्यूटरों पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
संभागीय परिवहन कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आरटीओ में विभिन्न पटलों पर 18 एवजी (बाहरी युवक) कंप्यूटरों पर काम कर रहे हैं। विभाग में शायद ही कोई पटल ऐसा हो, जहां इन बाहरी युवकों का दखल न हो।
विभागीय अधिकारियों के कक्षों में भी इनकी आवाजाही बनी रहती है। यहां तक कि विभाग के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी इनके पास पहुंचते हैं। अमर उजाला के स्टिंग में ऐसे युवक कार्यालय में दिखाई दिए।
आरटीओ के परमिट कार्यालय में आठ-दस बाहरी युवक क्लर्क कम टाइपिस्ट का काम कर रहे हैं। वाहनों के पंजीकरण कक्ष में छह, ड्राइविंग लाइसेंस पटलों पर आठ एवजी हैं। प्रवर्तन कार्यालय में भी बाहरी युवक काम कर रहे हैं। ज्यादातर एवजी युवकों के पास कंप्यूटर का काम है। फाइलों को लाने और ले जाने के साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का काम भी तीन बाहरी व्यक्ति कर रहे हैं।

Trending Videos
15 साल से काम कर रहे
आठ एवजी तो विभाग में 15 साल से काम कर रहे हैं। इन बाहरी युवकों को संविदा पर नहीं रखा गया है और न ही इनका कोई वेतन निर्धारित है। इन युवकों पर भी दलाली का आरोप लगता है। अधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साध जाते हैं।
एसीएम ने छापे में लाइसेंस पटल से पकड़ा था एवजी
आरटीओ में अधिकारियों के छापे की जानकारी होते ही कार्यालय में बैठे एवजी युवक सीट छोड़कर चले जाते हैं। दो माह पहले एसीएम (प्रथम) ने छापा मारा था। तब अधिकारियों ने लाइसेंस पटल से एक युवक को परिचय पत्र नहीं दिखा पाने के कारण पुलिस के सुपुर्द किया था। तब उस युवक का पुलिस ने शांति भंग में चालान किया था। आरआई ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
पुराने कर्मचारियों को कंप्यूटर की जानकारी नहीं
अधिकारी बाहरी युवकों के काम करने के पीछे पुराने कर्मचारियों को कंप्यूटर की जानकारी नहीं होने को भी कारण बताते हैं। कई कर्मचारियों को कंप्यूटर पर काम नहीं आता है, जबकि विभाग में ज्यादातर कार्य ऑनलाइन हो चुके हैं।