{"_id":"66a5c8ab31c2f7319f01e657","slug":"outpost-in-charge-present-on-charge-of-beating-and-spitting-a-bjp-worker-2024-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मैं भाजपा कार्यकर्ता हूं....ये सुनते ही दरोगा को आया गुस्सा, पहले पीटा फिर चटवाया थूक; हुआ लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मैं भाजपा कार्यकर्ता हूं....ये सुनते ही दरोगा को आया गुस्सा, पहले पीटा फिर चटवाया थूक; हुआ लाइन हाजिर
Sun, 28 Jul 2024 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 09:57 AM IST
सार
आगरा में एक दरोगा पर भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई करने और फिर थूक चटवाने का आरोप है। इस मामले में दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ताजगंज थाने की तोरा चौकी पर कलाल खेरिया निवासी भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार से मारपीट और थूक चटवाने के आरोप ने तूल पकड़ लिया है। चौकी इंचार्ज आकाश सिंह यादव को जांच के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया। अन्य पुलिसकर्मियों को भी दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना के विरोध में शनिवार को लोधी समाज की एक बैठक कलाल खेरिया में हुई। अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के जिलाध्यक्ष उमेंद्र राजपूत, भाजपा जिलामंत्री डॉ. सुनील राजपूत ने बताया कि इस पूरे प्रकरण से केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य व लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं मामले के तूल पकड़ने पर घटना की जांच एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद को दी गई थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में चौकी इंचार्ज आकाश सिंह यादव, दो सिपाही और दो प्रशिक्षु दरोगाओं को दोषी पाया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। युवक से अभद्रता की पुष्टि हुई है मगर थूक चटवाने के साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने चौकी प्रभारी आकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
