{"_id":"6736c6d8f7a796c87404bfcc","slug":"otp-on-silver-merchant-s-mobile-30-lakh-rupees-were-withdrawn-from-his-account-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चांदी व्यापारी के मोबाइल पर आया ओटीपी, कुछ समझ पाता...खाते से निकल गए 30 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चांदी व्यापारी के मोबाइल पर आया ओटीपी, कुछ समझ पाता...खाते से निकल गए 30 लाख रुपये
Fri, 15 Nov 2024 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 15 Nov 2024 09:28 AM IST
सार
आगरा के एक चांदी व्यापारी के खाते से 30 लाख रुपये निकाल लिए गए। उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। उसके बाद खाते से रकम कट गई। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्री-पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना कमला नगर के चांदी व्यापारी के मोबाइल पर रात में एक के बाद एक कई ओटीपी आए। इसके बाद खाते से 30 लाख रुपये निकल गए। सुबह उठते ही व्यापारी को मोबाइल पर मैसेज देखकर खाता खाली होने की जानकारी हुई, तो होश उड़ गए। व्यापारी ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। अभी तक यह नहीं पता चला कि रकम कैसे और किसने निकाली। जो रकम निकली है, उससे अमेजन के गिफ्ट वाउचर खरीदे गए हैं।
व्यापारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में चालू खाता है। बुधवार सुबह मोबाइल पर खाते से रकम निकलने के मैसेज आए थे। इस पर बैंक गए और खाता ब्लॉक करा दिया। उनके पास किसी का फोन नहीं आया था। किसी लिंक पर क्लिक भी नहीं किया। इसके बावजूद मोबाइल पर ओटीपी आए। उन्होंने किसी से बात नहीं की लेकिन खाते से रकम निकल गई। बैंक से पता चला कि खाते से निकाली गई रकम से ऑनलाइन शापिंग की गई है। पुलिस ने कंपनी को ईमेल भेजकर साइबर ठगी की जानकारी दी है।