फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   other

तीन दिन में एबीएसए की गिरफ्तारी न होने पर टास्क फोर्स करेगी आंदोलन

Sun, 20 Dec 2020 07:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
other
जिला चेयरमैन के साथ अभद्रता को लेकर आक्रोशित पदाधिकारियों की चेतावनी - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। सूचना का अधिकार टास्क फोर्स की बैठक में जिला चेयरमैन के साथ की गई अभद्रता पर कार्रवाई न किए जाने पर रोष प्रकट किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि तीन दिन के अंदर एबीएसए तथा रायॅल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला चेयरमैन सूचना का अधिकार टास्क फोर्स डॉ. बीएस गौतम ने कहा कि यदि तीन दिन के अंदर थाना प्रभारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार एवं रॉयल पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं धमकाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा लिख कर अगर कार्रवाई नहीं की गई तो अधिकारियों का घेराव एवं कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन तथा घंटा बजाकर विरोध-प्रदर्शन करेगा। जिला वाइस चेयरमैन धर्मेंद्र यादव ने अहाता शोभाराम में हुई बैठक में कहा कि 17 दिसंबर को थाना टूंडला में दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई ना होने पर कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। महानगर संयोजक नवेद आलम, सदर संयोजक फिरोजाबाद अजय यादव, अनिल उपाध्याय, राजेश शर्मा, श्याम शर्मा, राजीव मल्होत्रा, अरविंद, राम उपाध्याय, बंगाली बाबू पुष्कर, रमेश चंद कपूर, दीपक बघेल, अफरुदीन खान, सुनहरी लाल, शिशुपाल सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता संरक्षक बंगाली बाबू पुष्कर एवं रमेश मेवाती ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed