{"_id":"6478db9ef81176cac30fe6b8","slug":"order-to-file-a-report-on-two-in-the-case-of-assault-and-robbery-kasganj-news-c-25-1-176760-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मारपीट कर लूट के मामले में दो पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मारपीट कर लूट के मामले में दो पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
Thu, 01 Jun 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मारपीट कर लूट करने के मामले में सहावर पुलिस द्वारा मामला दर्ज न किए जाने की घटना को कोर्ट ने संज्ञान में लिया। इस दौरान कोर्ट ने पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया।
सहावर थाना क्षेत्र के गंगपुर गांव निवासी गोविंद 3 मार्च 2023 को दिल्ली से अपने घर आया था। उसी समय गांव के अतर सिंह व उसका पुत्र धनक सिंह उसके घर पर आ गए और उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठा कर घर से ले गए। पीड़ित का आरोप है कि दोनों आरोपी उसे याकूतगंज चकोरी प्लांट के पास ले जाकर उसकी जमकर पिटाई किए। इस दौरान उसके पास मौजूद 2 हजार रुपये भी छीन कर ले गए। मारपीट से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। सूचना मिलने पर उसके पिता पोखपाल मौके पर पहुंच गए। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पीड़ित ने न्याय पाने के लिए कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।