{"_id":"679b03ecb996432a1f0df016","slug":"order-on-hoarding-reality-is-something-else-petrol-being-sold-without-helmet-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'होर्डिंग' पर आदेश हकीकत कुछ और...बिना हेलमेट बिक रहा पेट्रोल, ये है आगरा की एक तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'होर्डिंग' पर आदेश हकीकत कुछ और...बिना हेलमेट बिक रहा पेट्रोल, ये है आगरा की एक तस्वीर
Thu, 30 Jan 2025 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 30 Jan 2025 10:15 AM IST
सार
'बिना हेलमेट के ईंधन नहीं मिलेग' ऐसे होर्डिंग शहर के हर पेट्रोल पंप पर लगा दिए गए हैं। फिर भी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के धड़ल्ले से ईंधन दिए जा रहा है।
विज्ञापन
बिना हेलमेट मिल रहा पेट्रोल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में फिलिंग स्टेशन से बिना हेलमेट बाइक सवार को पेट्रोल नहीं बेचने का आदेश तीन दिन में काफूर हो गया। 26 जनवरी से रोक का फरमान जारी कर अफसर सो गए। बुधवार को भगवान टॉकीज, टेढ़ी बगिया, हाथरस रोड सहित तमाम पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट खुलेआम पेट्रोल बिकता रहा। सड़क हादसों में बिना हेलमेट होने वाली मौतों को कम करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई पहल की।
परिवहन आयुक्त को दुपहिया वाहन चालक व सवारी के लिए हेलमेट पहनने पर ही पेट्रोल बेचने के आदेश दिए। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने 26 जनवरी से इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए। बुधवार को अमर उजाला ने पड़ताल की। धरातल पर हकीकत सामने आई।
भगवान टॉकीज स्थित न्यू आगरा सर्विस स्टेशन, इंडियन ऑयल पंप पर बिना हेलमेट पहुंचे लोगों की बाइक में पेट्रोल भरा जा रहा था। पेट्रोल देने से मना करना तो दूर पंप कर्मी उनसे हेलमेट के बारे में पूछ तक नहीं रहे थे। दिखावे के लिए पंप पर चारों तरफ नो हेलमेट नो फ्यूल के पोस्टर चस्पा थे।