फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   optional question will be end in university exam

विवि की परीक्षा से ‘10 नंबरी’ का कॉलम खत्म

Wed, 26 Aug 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 26 Aug 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
optional question will be end in university exam
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र के पैटर्न में बड़े बदलाव का फैसला लिया है। अब स्नातक और परास्नातक के पेपर में वैकल्पिक प्रश्न नजर नहीं आएंगे। मंगलवार को जुबली हाल में हुई बैठक में विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल ने बोर्ड के इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

स्नातक और परास्नातक का पेपर तीन भागों में बंटा होता है। खंड एक में 10 बहु विकल्पीय प्रश्न इतने ही नंबर के होते हैं। खंड दो में पांच लघु उत्तरीय, जिनका पूर्णांक 30 और खंड तीन में 60 अंकों के तीन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होते हैं। अब 2015-16 सत्र की परीक्षा में खंड एक नहीं होगा। इसके अलावा आगरा कालेज में बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म (बीजेएमसी) के कोर्स को भी काउंसिल ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


दो साल में बीएड-बीपीएड
इसी सत्र से बीएड और बीपीएड दो साल में पूरी होगी। अभी तक यह कोर्स एक साल का था। काउंसिल की मुहर लग गई है। जल्द ही इसका पाठ्यक्रम पर तैयार होगा।

बंद कोर्स शुरू कराने को ज्ञापन
समाजवादी छात्र सभा ने दो दर्जन कोर्स फिर से शुरू कराने के लिए कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए जल्द अधिसूचना जारी करने की भी मांग की। सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकल के जरिये वैकल्पिक  प्रश्न को हल करना बेहद आसान हो गया है। नए पैटर्न में यह खत्म कर दिया जाएगा। नए कोर्स की संस्तुति पर मुहर लगाने के लिए प्रस्ताव राजभवन भेजे जाएंगे।
प्रो. मोहम्म्द मुजम्मिल, कुलपति, डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed