{"_id":"65a511761be33bb1a20f87ee","slug":"opposition-to-land-grab-bullies-tied-the-young-man-to-a-tree-and-beat-him-accused-ran-away-after-seeing-police-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: जमीन पर कब्जा करने का विरोध करना पड़ा भारी, दबंगों ने पेड़ से बांधकर पीटा युवक; पुलिस देख भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: जमीन पर कब्जा करने का विरोध करना पड़ा भारी, दबंगों ने पेड़ से बांधकर पीटा युवक; पुलिस देख भागे आरोपी
Tue, 16 Jan 2024 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:05 AM IST
सार
जमीन पर कब्जा कर रहे दबंगों का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
जैथरा थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में प्लॉट की नींव को दबंगों ने बुल्डोजर से उखाड़कर फेंक दिया और पेड़ों को भी काट डाला। आरोप है कि जब जमीन पर कब्जा करने की जानकारी मिली। तब विरोध जताने पहुंचे युवक को दबंगों ने पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटा। मामले में पांच नामजदों सहित 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
यहां का है मामला
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला जोधी निवासी रामसनेही ने सौरभ, इसके भाई सुमित, जनवीर और हरिओम, सुभाष निवासीगण गांगूपुरा और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। पीड़ित ने बताया कि गांगूपुरा निवासी रामप्रकाश से जनवरी 2021 को चिकोरी प्लांट के पास अलीगंज रोड पर जमीन खरीदी थी। इस पर कब्जा था और नींव भरकर छोड़ दी। आरोप है कि 13 जनवरी की दोपहर में सौरभ अराजक तत्वों के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचा। जमीन की नींव उखाड़ दी और हरे पेड़ काटकर नष्ट कर दिए। इससे करीब 8-10 लाख रुपये का नुकसान हो गया।
पुलिस को देख भागे दबंग
बताया कि सूचना मिलने पर पीड़ित रिश्तेदार संजय सिंह निवासी गांव सिराऊ जैथरा और भांजे रवींद्र सिंह निवासी बलरामपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी के साथ पहुंचा और तोड़ फोड कर रहे दबंगों का विरोध किया। तभी आरोपियों ने संजय को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों व लात-घूसों से बुरी तरह से पिटाई की। इसकी वजह से संजय घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि वृद्ध की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।