फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Opposition to keeping a dog in the society case filed against seven on court order

सोसाइटी में कुत्ता रखने का विरोध: घर में घुसकर की गाली-गलौज, कोर्ट के आदेश पर सात के खिलाफ मुकदमा

Wed, 22 Jan 2025 11:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंजी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंजी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 22 Jan 2025 11:01 PM IST
सार

आरोप है कि सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने अभद्रता की। परिवार से गाली-गलाैज की। कहासुनी के दाैरान एक मासूम गिर गया, जिससे उसके चोट लग गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Opposition to keeping a dog in the society case filed against seven on court order
dog - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी के लोगों ने कुत्ता रखने का विरोध किया। घर में घुसकर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। सीजेएम के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गणपति धाम निवासी आदेश कुमार ने कोर्ट में प्रार्थना-पत्र दिया था। इसके मुताबिक उन्होंने एक कुत्ता पाल रखा है। आरोप है कि 22 सितंबर 2024 को सुबह 10 बजे कुत्ते को फ्लैट से बाहर निकाला था, तभी आसपास रहने वाले लोग आ गए। सोसाइटी में कुत्ता रखने का विरोध करने लगे। 
विज्ञापन


आरएस पैलवार, रुचि, पवन बंसल, रजनीश तिवारी आदि आ गए। गाली गलौज कर अभद्रता करने लगे। फ्लैट के अंदर आकर भी जाति सूचक शब्द बोले। कहासुनी के दौरान इस दौरान एक साल का नाती बहू की गोद से फर्श पर गिर गया। उसके भी सिर में चोट लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार का कहना है कि कुत्ते का निगम में पंजीकरण होना चाहिए। सोसाइटी के क्या नियम हैं, यह सोसाइटी की कमेटी तय करेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed