फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Opposition to installation of smart meters in Nagla Ania

Agra News: नगला अनिया में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध

Fri, 31 Oct 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 31 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Opposition to installation of smart meters in Nagla Ania
फोटो 2 नगला अनिया में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते किसान। संवाद
करहल। गांव नगला अनिया में शुक्रवार को किसानों ने विद्युत निगम द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। जानकारी पर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष लाल कुमार उर्फ़ लालू भी पदाधिकारियों के साथ गांव पहुंच गए। किसानों का कहना था कि उनके घरों पर बिना सहमति के स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लाल कुमार उर्फ़ लालू ने बताया कि बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के कर्मचारी गांव में गए थे। अगर किसानों की मर्जी के बिना घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए तो भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी किसानों को साथ बिजलीघर पर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर मोहित कुमार, शेखर यादव, मनोज कुमार, रामशरण, सुभाषचंद्र, रमेश चंद्र, शिवराम सिंह, रणवीर सिंह, सुखमान सिंह, दशरथ सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed