फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   operator was charging the fare without a ticket in the electric bus in mathura news

Mathura: इलेक्ट्रिक बस में चल रहा था बड़ा खेल, वीडियो वायरल हुआ तो सामने आई परिचालक की हैरान कर देने वाली हरकत

Fri, 09 Sep 2022 03:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 03:45 PM IST
सार

नगर आयुक्त ने इलेक्ट्रिक बसों के सभी बस ड्राइवरों एवं परिचालकों को आदेशित किया गया है कि वे यात्रियों के साथ किसी भी दशा में अभद्र व्यवहार न करें एवं यात्रियों से टिकट के पैसे लेने के उपरान्त टिकट अवश्य दें।

विज्ञापन
operator was charging the fare without a ticket in the electric bus in mathura news
electric bus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा-वृंदावन में चल रही इलेक्ट्रिक बस में टिकट को लेकर बड़ा खेल किया जा रहा था। इस मामले में परिचालक संलिप्त था। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें परिचालक की हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आई। 
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बस का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दिखाया गया कि एक परिचालक द्वारा यात्रियों से पैसा वसूलने के बाद भी टिकट नहीं दिया जा रहा था। इसके साथ ही परिचालक द्वारा बस में सवार लोगों से अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा था। 
विज्ञापन


वायरल हो रहे इस वीडियो पर नगर आयुक्त अनुनय झा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच कराई। जांच के उपरान्त परिचालक की पहचान पुनीत गोला पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई। नगर आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से परिचालक की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए। इसके साथ ही परिचालक के विरुद्ध धारा 409, 504 एवं 506 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर आयुक्त ने इलेक्ट्रिक बसों के सभी बस ड्राइवरों एवं परिचालकों को आदेशित किया गया है कि वे यात्रियों के साथ किसी भी दशा में अभद्र व्यवहार न करें एवं यात्रियों से टिकट के पैसे लेने के उपरान्त टिकट अवश्य दें। यदि कोई प्रकरण संज्ञान में आता है तो सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed