फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   operator died due to leakage of ammonia gas in dairy in Agra Five employees saved their lives by running away

Agra: भाजपा नेता की डेयरी में अमोनिया का रिसाव, दम घुटने से ऑपरेटर की मौत; पांच कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Wed, 19 Jun 2024 02:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Jun 2024 02:29 PM IST
सार

फतेहाबाद में भाजपा नेता की डेयरी में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। दम घुटने से ऑपरेटर की मौत हो गई। पांच कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। 

विज्ञापन
operator died due to leakage of ammonia gas in dairy in Agra Five employees saved their lives by running away
गैस रिसाव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा नेता की गोविंद डेयरी में मंगलवार की रात को अमोनिया गैस के रिसाव ऑपरेटर की दम घुटने से मौत हो गई। पांच अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने रिसाव बंद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


घटना निबोहरा थाना क्षेत्र के ठेका चौराहे गांव के पास की है। यहां भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव चौहान की गोविंद डेयरी है। थाना प्रभारी अमरदीप शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे डेयरी परिसर में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। 
विज्ञापन


डेयरी में काम कर रहे पांच अन्य कर्मचारी तो किसी तरह बाहर भाग निकले मगर ऑपरेटर मानवेंद्र उर्फ राजू (38) निवासी आंवलखेड़ा, बरहन का पैर मशीन में फंस गया। उसने निकलने की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हो सका। दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर आसपास दहशत फैल गई, लेकिन रिसाव का असर बाहर तक नहीं आया। लेकिन कर्मचारियों के बाहर भागने पर आसपास के पांच घरों के लोगों को रिसाव की जानकारी हुई तो उनमें दहशत फैल गई। घटना की जानकारी होने पर एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल, फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने रिसाव को बंद कराया।


 इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2010 में भी उद्घाटन के समय भी डेयरी में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। इस संबंध में भाजपा नेता सुग्रीव सिंह ने बताया कि डेयरी में किसी कारणवश रिसाव होने से एक कर्मचारी की मृत्यु की जानकारी मिली है। वह लंबे समय से हमारे यहां काम कर रहा था। परिवार की पूरी मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed