फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Operation without doctor tests were being done Health department team was surprised

गजब का हाल: बिना डॉक्टर के ही ऑपरेशन, हो रहीं थीं जांचे; स्वास्थ्य विभाग की टीम रह गई हैरान

Tue, 27 Jun 2023 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 09:49 AM IST
सार

 दो पैथोलॉजी लैब और एक अस्पताल पर छापे के दौरान कोई डॉक्टर नहीं मिला। इनको सील कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Operation without doctor tests were being done Health department team was surprised
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने ट्रांस यमुना कॉलोनी के दो पैथोलॉजी लैब और एक अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर सोमवार को सील कर दिया। इनमें छापे के वक्त कोई डॉक्टर नहीं मिला। एक पैथोलॉजी लैब डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय की है, जिनके नाम से 26 जिलों में 65 लैब संचालित हो रही हैं। इनको नोटिस भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 15 डॉक्टरों के नाम से 449 अस्पताल और पैथोलॉजी लैब पंजीकरण मामले में नोटिस देने के बाद केवल 4 डॉक्टरों ने ही जवाब दिया है। इसमें भी एक ने तीन और तीन ने एक-एक संस्थान में सेवा देने की बात कही है। जांच की कड़ी में डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति के नेतृत्व में टीम ने ट्रांस यमुना कॉलोनी में दो लैब और एक अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर ओटी सील कर दी है। यहां डॉक्टर और प्रशिक्षित स्टाफ नहीं मिला है। संचालकों को नोटिस देकर पंजीकरण, इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम समेत अन्य जानकारी मांगी जाएगी।

विज्ञापन

इन पर हुई कार्रवाई

ओम शांति पैथोलॉजी लैब : ये डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय के नाम से पंजीकृत है, इसके नाम से 65 लैब-अस्पताल हैं। मौके पर कोई डॉक्टर नहीं था। स्टाफ भी अप्रशिक्षित था। संचालक विजय सिंह मिला, डॉक्टर के बारे में पूछने पर टालमटोल जवाब दिए। बायोमेडिकल वेस्ट भी बिखरा था। इसको सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिष्ठा मेडिकेयर हॉस्पिटल : यहां प्रसूता समेत दो मरीज भर्ती मिले। इसमें प्रसूता को ऑपरेशन से प्रसव कराया था। दूसरे मरीज को डायरिया की दिक्कत थी। मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिला, स्टाफ था। ये भी अप्रशिक्षित था। मरीज से पूछने पर किसी डॉ. बीके गुप्ता ने ऑपरेशन करने की जानकारी दी। ओटी में उपकरण जंग लगे और गंदे थे। ओटी सील कर दी है। मरीजों के इलाज के पर्चे नहीं मिले।

न्यू एक्सीलेंट पैथोलॉजी लैब : टीम को यहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। यहां खून की सभी जांच की जा रही थीं। पर्चे पर डॉक्टर का नाम नहीं था। संचालक मनीष जादौन मिला। उसने बताया कि डॉ. सबीना की ये लैब है। फोन पर बात कराने पर उन्होंने अपने को गोरखपुर का बताया। यहां कौन जांच करता है, इसका जवाब नहीं दे सकीं। बायोमेडिकल वेस्ट बिखरा था। स्टाफ भी अप्रशिक्षित था। इसे सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed