फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Operation of illegal taxi stand continues, the road is ours

Agra News: अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन जारी, सड़क तो है हमारी

Wed, 17 May 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Operation of illegal taxi stand continues, the road is ours
मैनपुरी। सीएम योगी के आदेश का जिले में कोई असर नहीं है। जिले भर में धड़ल्ले से वाहन स्टैंड संचालित हो रहे हैं। ईशन नदी पुल पर प्राइवेट बसें व अन्य डग्गामार वाहन बेखौफ सवारियां ढोते नजर आते हैं। इतना ही नहीं सुबह बस स्टैंड के पास भी प्राइवेट वाहन सवारियों के इंतजार में खड़े नजर आते हैं। स्थानीय पुलिस भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।करीब एक साल पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सख्त आदेश दिए गए थे। इसमें राजस्व को नुकसान पहुुंचाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई व अनाधिकृत तौर पर संचालित हो रहे टैक्सी/बस स्टैंड को हटाने व कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। आदेश का असर जिले में सिर्फ कुछ दिन तक ही दिखाई दिया। कुछ स्थानों पर चल रहे अवैध वाहन स्टैंड पर कार्रवाई करते हुए औपचारिकता पूर्ण कर दी गई। इसके बाद फिर सब कुछ पहले जैसा हो गया। शहर के प्रमुख ईशन नदी पुल की बात करें तो यहां प्राइवेट बसें रोजाना रोडवेज को राजस्व का नुकसान पहुंचाती हैं। लेकिन इन पर कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं होता। सुबह से लेकर शाम तक प्राइवेट व अन्य डग्गामार वाहन बेखौफ ईशन नदी पुल से सवारियां ढोते हुए नजर आते हैं। वहीं शहर में कई स्थानों पर अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन हो रहा है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नजर नहीं आती।
विज्ञापन


दृश्य नंबर एक
-शहर के ईशन नदी पुल पर रोज का नजारा है। यहां इटावा के लिए सवारियां ले जाने के लिए प्राइवेट वाहन लाइन से खड़े रहते हैं। पास ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात रहते हैं। लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं होता। यहां तक कि राडवेज बस के आगे भी डग्गेमार वाहन लगाकर सवारियां बैठाई जाती हैं।
विज्ञापन


दृश्य नंबर दो
-शहर के दीवानी रोड पर किशनी, कुसमरा, औरेया आदि के लिए प्राइवेट बसें व अन्य डग्गामार वाहन कतार में खड़े नजर आते हैं। बुधवार को भी इस मार्ग पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। अंधाधुंध सवारियां भरकर चलने वाले निजी वाहनों से आए दिन हादसे होते हैं और किराए आदि को लेकर यात्रियों से अक्सर मारपीट की घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृश्य नंबर तीन
-शहर के रोडवेज बस स्टैंड तो यहां के हालात भी किसी से छिपे नहीं हैं। सुबह होते ही निजी वाहन सवारियां भर कर ले जाते हैं। वहीं सुबह से शाम तक टेंपो एटा, अलीगंज, कुरावली आदि के लिए सवारियों को बैठाकर फर्राटा भरते हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों को शहर में गंतव्य तक पहुंचाने वाले टेंपो व ई-रिक्शा चालकों को यहां पर टिकने भी नहीं दिया जाता है।


कई बार नगर पालिका से संपर्क कर अवैध वाहन स्टैंड को खत्म करते हुए एक निश्चित स्थान तय करने के लिए कहा गया। लेकिन नगर पालिका द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। लगातार डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
-अनिल सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed