फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Operation of four private buses stopped

Agra News: चार प्राइवेट बसों का संचालन हुआ बंद

Wed, 18 Oct 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 18 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Operation of four private buses stopped
चार प्राइवेट बसों का संचालन हुआ बंद
विज्ञापन


- घिरोर-कुरावली मार्ग पर आवागमन में परेशानी



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। घिरोर कुरावली मार्ग पर आवागमन में यात्रियों को परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर चार प्राइवेट बसों का संचालन बंद हो गया है। बसों के संचालकों ने ही बसें चलाना बंद कर दिया गया है। आने-जाने के लिए केवल पांच बसों का ही सहारा है। लोगों को आने-जाने में डग्गामार वाहनों का ही सहारा लेना पड़ रहा है।

घिरोर से कुरावली तक लगभग 40 किलोमीटर जाने के लिए लोगों को केवल प्राइवेट बस की ही सुविधा है। इस मार्ग पर नौ प्राइवेट बसों का संचालन होता था। मार्ग पर डग्गामार वाहन भी कम चलते हैं। अब चार प्राइवेट बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों के चालक सवारियां पूरी होने के बाद ही बसों को लेकर चलते हैं। इससे लोगों के समय की बर्बादी होती है। लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। डग्गामार वाहनों के भी नहीं चलने से लोग परेशान होते हैं। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आवागमन के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। ताकि लोगों को आवागमन की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन




रोडवेज बस का नहीं है संचालन

घिरोर और कुरावली दोनों तहसील मुख्यालय हैं। दोनों तहसीलों के बीच लोगों का पूरे दिन आना-जाना रहता है। घिरोर से एटा की ओर जाने वाले ट्रक के चालक भी कुरावली जाने वाले मार्ग से ही गुजरते हैं। इस मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन भी नहीं होता है। सुबह के समय एक बस कुरावली से आगरा के लिए घिरोर होकर ही गुजरती है। लोगों द्वारा रोडवेज बसों का संचालन किए जाने की मांग पर सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घिरोर-कुरावली मार्ग पर आवागमन में समस्या है। प्राइवेट बसों की संख्या कम है। डग्गामार वाहन चलते नहीं हैं। आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग पर आवागमन की सुविधा मिलनी चाहिए।


सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव



दोनों तहसीलों को मिलाने वाले प्रमुख मार्ग पर चार प्राइवेट बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। रोडवेज बसों का संचालन होता नहीं है। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर सुनवाई तक नहीं की जा रही है।

प्रकाशचंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed