फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Operation arrangements for pregnant women started in Sahawar

Agra News: सहावर में प्रसूतओं की ऑपरेशन व्यवस्था हुई शुरू

Sun, 29 Sep 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 29 Sep 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Operation arrangements for pregnant women started in Sahawar
कासगंज। सहावर क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के लिए अब आपरेशन के लिए जिला अस्पताल रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग ने सहावर स्वास्थ्य केंद्र पर ही ऑपरेशन की व्यवस्था शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग कस्वाई क्षेत्रों में सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटा हुआ हैं। सहावर स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के लिए अभी तक बिना आपरेशन के ही प्रसव की व्यवस्था थी। जिन महिलाओं के प्रसव में आपरेशन की आवश्यकता होने पर जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता था। इससे महिलाओं को काफी दिक्कत रहती थी। अब ऐसी महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र पर ही सुविधा मिलने लगेगी। रुखसाना (30) पत्नी आरिफ निवासी नई बस्ती के प्रसव पीड़ा होने पर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया।
विज्ञापन

जांच में महिला को आपरेशन की आवश्यकता महसूस हुई। इसके बाद जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नबीला अब्बासी ने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर महिला का सफल आपरेशन किया। टीम में एनेस्थीसिया डॉ. अशोक, डॉ. नीरज राजपूत, डॉ. शिशिर, राजीव दास, विमल, रचना शामिल रहे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मशकूर आलम ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन की व्यवस्था शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed