{"_id":"579d0b884f1c1b704721eb39","slug":"opening-by-cm-will-soon-finish-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम करेंगे उद्घाटन, जल्द खत्म करो निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम करेंगे उद्घाटन, जल्द खत्म करो निर्माण कार्य
अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
सचिव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएन मेडिकल कालेज और लेडी लायल में चल रहे निर्माण कार्य की धीमी गति पर प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास दीपक त्रिवेदी ने नाराजगी जताई। सितंबर तक निर्माण कार्य पूरा कराने की हिदायत दी। स्पष्ट कहा मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे, ऐसे में 15 सितंबर तक कार्य पूरा हो जाना चाहिए। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास दीपक त्रिवेदी ने सुबह एसएन मेडिकल कालेज के रेडियो डायग्नोसिस सेंटर, ब्लड ट्रांसफ्यूजन यूनिट का हाल देखा। इमारत लगभग पूरी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने 100 बेड के बन रहे मेटरनिटी होम का निरीक्षण किया। यहां सेंट्रल आक्सीजन सिस्टम की फिटिंग उखड़ी हुई थी, सीलन भी आ चुकी थी। इस पर उन्होंने कहा अभी से हाल तो आगे क्या होगा। निर्माण कार्य में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। नई आठ मंजिला इमारत के निरीक्षण के बाद लेडी लायल के 100 बेड के मेटरनिटी होम का भी जायजा लिया। निरीक्षण में डीएम पंकज कुमार, प्राचार्य डा. सरोज सिंह, एसआईसी डा. हिमांशु यादव, डा. समरेंद्र प्रताप सिंह रहे।
30 सितंबर तक
पूरे हो जाएं काम
प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास दीपक त्रिवेदी ने शहर में चल रहीं 25 लाख रुपये से कम की विकास योजनाओं का शनिवार को निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिलों में चल रही विकास योजनाओं का मुख्यमंत्री 30 सितंबर को लोकार्पण करेंगे। अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि काम इस समय सीमा के भीतर ही पूरे हो जाएं। उन्होंने सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि नराइच, बोदला, गोबर चौकी, सराय ख्वाजा, भीमनगरी सदर, दौरेठा में निर्माणाधीन गरीबों के आवास 15 सितंबर तक पूरे कर लिए जाएं। संपर्क मार्गों का निर्माण, साइकिल ट्रैक, जिला कारागार में निर्माण कार्य, एसएन मेडिकल कालेज में कार्य, कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल, आसरा योजनाएं के अंतर्गत आवासोें का निर्माण सहित अन्य तमाम योजनाओं को समय से पूरा करने को कहा। डीएम पंकज कुमार, एडीएम प्रशासन हरनाम सिंह, परियोजना निदेशक सचिन यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी अजय राठौर, सीएमओ डा. बीएस यादव, सीएमएस डा. प्रमोद कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
चुनावी लाभ लेने की कवायद
अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल में इन योजनाओं का शिलान्यास करना चाहते हैं। इसी कारण उनके दूत लगातार जल्द कार्य खत्म करने पर जोर दे रहे हैं। इससे पूर्व अधूरा निर्माण होने के कारण ही मुख्यमंत्री 2014 में एसएन के निरीक्षण के दौरान आठ मंजिला इमारत का उद्घाटन नहीं कर पाए थे।