फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Open electrical wires found in two barracks

Agra News: दो बैरकों में खुले मिले बिजली के तार

Tue, 16 Jul 2024 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Jul 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
Open electrical wires found in two barracks
दो बैरकों में खुले मिले बिजली के तार
विज्ञापन

- प्राधिकरण सचिव ने जेल का निरीक्षण किया

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने मंगलवार को जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो बैरकों में बिजली के खुले तार मिले। प्राधिकरण सचिव ने नाराजगी जताते हुए दो दिन में खुले तार बंद कराने के निर्देश दिए। अनहोनी की स्थिति में जवाबदेही तय करके कार्रवाई की चेतावनी दी।
मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज जेल पहुंचे। जेल की बैरकों, महिला बैरक सहित पाकशाला का निरीक्षण किया। बैरक नंबर 10-ए और महिला बैरक में बिजली के खुले तार मिलने पर नाराजगी जताते हुए जेलर को दो दिन में बंद कराने को कहा।
विज्ञापन

बंदी अजय उर्फ नरेश ने मुकदमा लड़ने के लिए वकील दिलाने की मांग की। बंदी सुंदरम ने अपने अपराध में जुर्म इकबाल करके जेल लोक अदालत में निस्तारित कराने की मांग की। जेलर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जेल में एक लड़की द्वारा अपनी उम्र 18 वर्ष से कम बताने पर जेलर को लड़की का मेडिकल कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ने बंदियों को जेल लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल हृदय कुमार चतुर्वेदी, जेल विजिटर सुनील यादव, जेलर पीके त्रिवेदी, डिप्टी जेलर रतन प्रिया, जेल पीएलवी अजय चौहान, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed