फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Open cut off 121.85 for admission in B.Sc Agriculture

बीएससी कृषि में प्रवेश के लिए ओपन कट आफ 121.85

Mon, 27 Sep 2021 01:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Open cut off 121.85 for admission in B.Sc Agriculture
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध आरबीएस कॉलेज ने बीएससी कृषि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए ओपन वर्ग में कट ऑफ 121.85 और दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 130.30 तक गई है। मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग चार और पांच अक्तूबर को कराई जाएगी।
विज्ञापन

आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यूएन सिंह ने बताया कि बीएससी में प्रवेश के लिए कुल 160 सीटों के लिए करीब 1600 आवेदन मिले थे। प्रत्येक सीट के लिए 10 आवेदन थे। विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित फार्मूले के अनुसार मेरिट लिस्ट जारी की दी गई।
विज्ञापन

इसे कॉलेज में चस्पा कराने के साथ ही वेबसाइट rbscollegeagra.edu.in पर भी अपलोड करा दी है। प्रदेश के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग चार अक्तूबर को और दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पांच अक्तूबर को बिचपुरी परिसर स्थित एग्रीकल्चर एक्सटेंशन विभाग के सेमिनार हाल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. रणविजय सिंह के मुताबिक प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए जारी मेरिट लिस्ट की कट ऑफ ओपन वर्ग में 121.85, ओपन बालिका वर्ग में 121.363, आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) के लिए 114.43, ईडब्ल्यूएस बालिका वर्ग के लिए 90.635, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 116.185, अनुसूचित जाति के लिए 108.33 कट ऑफ गई है।

आरबीएस कॉलेज के बीएससी कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 30 फीसदी दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। 48 सीटों के लिए करीब 700 आवेदन मिले थे। दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए ओपन वर्ग में कट ऑफ 130.30, ओपन बालिका वर्ग में 129.133, ईडब्ल्यूएस के लिए 126.985, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 125.835 और अनुसूचित जाति के लिए 123.33 कट ऑफ गई है।

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed