फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Opd Will Start In Super Specialty Center Of Sn Medical College From 22 august In Agra

एसएन मेडिकल कॉलेज: सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी 22 अगस्त से होगी शुरू, पुरानी इमारत में देखे जाएंगे ये मरीज

Wed, 17 Aug 2022 07:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 07:48 AM IST
सार

सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी 22 अगस्त से शुरू होगी। स्त्री रोग विभाग की पुरानी इमारत में 13 विभागों की ओपीडी शिफ्ट होगी। रोजाना पांच विभागों के मरीज देखे जाएंगे।

विज्ञापन
Opd Will Start In Super Specialty Center Of Sn Medical College From 22 august In Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज का सुपर स्पेशियलिटी सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज की सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का निर्माण पूरा न होने पर अब स्त्री रोग विभाग की पुरानी इमारत में सुपर ओपीडी का 22 अगस्त से संचालन होगा। अभी मरीज पुरानी ओपीडी और विभागों में देखे जा रहे हैं। मंगलवार को बैठक कर ओपीडी के शेड्यूल पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन

पुरानी इमारत में देखे जाएंगे ये मरीज 

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 200 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इमारत में अभी 3 महीने का और समय लगेगा। ऐसे में स्त्री रोग विभाग की पुरानी इमारत में मस्तिष्क, हृदय, किडनी, फेफड़े, लिवर, पेट रोग समेत गंभीर मरीजों को देखा जाएगा। इसी में सर्जरी की ओपीडी भी चलेगी। प्रारंभिक शेड्यूल में हर रोज पांच विभागों की ओपीडी चलेगी। इसमें दो मेडिसिन और तीन सर्जरी विभाग की हैं। फिलहाल इनके मरीज सर्जरी और मेडिसिन विभाग के वार्ड में भर्ती होंगे। यहां पुरानी ओपीडी में संचालित मेडिसिन और सर्जरी विभाग से रेफर किए गंभीर मरीज ही देखे जाएंगे। इनका पर्चा भी पुरानी ओपीडी में बनेगा। जरूरत पर सुपर स्पेशियलिटी विंग के चिकित्सक सामने बनी स्त्री रोग विभाग की नई इमारत में पर्चा बनवा सकते हैं। 

विज्ञापन

एसजीपीजीआई से जुड़ेगी एसएन की सुपर ओपीडी

लखनऊ के पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज समेत झांसी, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ और प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज की सुपर स्पेशियलिटी विंग टेलीमेडिसिन के जरिये एसजीपीजीआई से जोड़े जाएंगे। इससे किसी भी गंभीर मर्ज पर चिकित्सक इलाज और सर्जरी के बाबत जानकारी साझा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये की है व्यवस्था: 

पहली मंजिल: न्यूरोलॉजी (तंत्रिका तंत्र-मस्तिष्क की बीमारी)
दूसरी मंजिल: न्यूरोसर्जरी (तंत्रिका तंत्र-मस्तिष्कि संबंधी बीमारी के ऑपरेशन)
तीसरी मंजिल: मेडिकल गेस्ट्रोइंटेरोलॉजी(पेट रोग)
चौथी मंजिल: सर्जिकल गेस्ट्रोइंटेरोलॉजी (पेट रोग के ऑपरेशन)
पांचवीं मंजिल: नेफ्रोलॉजी(किडनी की बीमारी)
छठी मंजिल: यूरोलॉजी(पेशाब संबंधी बीमारी)
सातवीं मंजिल: कॉर्डियोलॉजी(हृदय संबंधी बीमारी)
आठवीं मंजिल: कॉर्डियो थोरायसिस एंड वैस्कुलर सर्जरी(फेफड़ों में कैंसर, हृदय समेत अन्य के ऑपरेशन)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed