{"_id":"603145a28ebc3ee90e381f07","slug":"opd-start-in-mamo-aspatal-kasganj-news-agr481563435","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल मामो में शुरू हुई ओपीडी, पहले दिन कम पहुंचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल मामो में शुरू हुई ओपीडी, पहले दिन कम पहुंचे मरीज
विज्ञापन
कासगंज के जिला चिकित्सालय में ओपीडी में मरीजों को देखते चिकित्सक
- फोटो : KASGANJ
काफी समय से लोगों को अस्थायी जिला अस्पताल में अपना इलाज कराना पड़ रहा था। इस कारण लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा लेकिन अब जिला अस्पताल मामो में चिकित्सीय सेवाएं ओपीडी शुरू कर दी गई है। शनिवार को ओपीडी बहाल हो जाने के बावजूद मरीजों की संख्या कम रही।
कोरोना काल में 1 अप्रैल 2020 को जिला चिकित्सालय को कोरोना अस्पताल बना दिया गया था और अस्थायी तौर पर जिला अस्पताल को अशोक नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संचालित किया जा रहा था। अब स्वास्थ्य विभाग ने इस निर्णय में संशोधन कर लिया है। मामो के जिला अस्पताल में ही ओपीडी संचालित कर दी गई है।
अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन सहित अन्य परीक्षण की सुविधाएं मरीज उठा सकेंगे। आम लोगों को जिला अस्पताल संचालित होने की जानकारी नहीं थी। ऐसी स्थिति में कम संख्या में मरीज पहुंचे। ओपीडी में चिकित्सक बैठे। इमरजेंसी वार्ड में भी ड्यूटी पर चिकित्साकर्मी मौजूद थे। केवल सौ मरीज ही विभिन्न रोगों से जुड़े पहुंचे। ज्यादातर मरीज सर्दी, बुखार, पेट और स्कीन की समस्या को लेकर थे। एक मरीज के पित्त की थैली में पथरी थी उसके उपचार के लिए भर्ती किया गया।
विज्ञापन
वर्जन-
- जिला चिकित्सालय को पूर्व की तरह संचालित कर दिया गया है। यहां सभी चिकित्सीय सुविधाएं बहाल हो चुकी हैं। रोगी पूर्व की तरह जिला चिकित्सालय पर इलाज के लिए पहुंच सकते हैं। जिला अस्पताल पर कोरोना की जांच की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। 30 बेड का वार्ड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व किया गया है। - डॉ. राजकिशोर, मुख्य चिकित्साधीक्षक।

कासगंज के जिला चिकित्सालय में दवा लेते मरीज- फोटो : KASGANJ