फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   OPD of serious diseases will start in Super Specialty Center of SN Medical College from July in agra

एसएन मेडिकल कॉलेज: सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में जुलाई से शुरू हो जाएगी गंभीर रोगों की ओपीडी, विभाग तय

Mon, 25 Apr 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 12:02 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की इमारत आठ मंजिला है। जिसमें विभाग तय कर दिए गए हैं। पहली मंजिल पर न्यूरोलॉजी विभाग होगा। आठवीं पर दिल के ऑपरेशन होंगे।  

विज्ञापन
OPD of serious diseases will start in Super Specialty Center of SN Medical College from July in agra
एसएन मेडिकल कॉलेज का सुपर स्पेशियलिटी सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में हैं। जुलाई से इसमें गंभीर रोगों की ओपीडी शुरू हो जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने इमारत की हर मंजिल पर विभाग तय कर दिए हैं। इसी के आधार पर ऑपरेशन थिएटर और वार्ड बनाए जाएंगे। पहली मंजिल पर न्यूरोलॉजी के मरीज देखे जाएंगे, आठवीं पर होगा दिल का ऑपरेशन।

विज्ञापन


एसएन  मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी इमारत आठ मंजिला है। इसमें ओपीडी, वार्ड के साथ संबंधित मर्ज के ऑपरेशन की व्यवस्था नजदीकी मंजिल पर की है। इससे मरीज को ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट करना आसान होगा। ग्राउंड फ्लोर पर वेटिंग एरिया, रिसेप्शन काउंटर होंगे। संबंधित विभाग में चिकित्सकों के चैंबर, नर्सिंग स्टाफ कक्ष की भी व्यवस्था है। 

विज्ञापन

12 करेाड़ रुपये से खरीदे जाएंगे उपकरण

प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 200 करोड रुपये से बन रही इमारत में 12 करोड़ रुपये से उपकरण खरीदे जाएंगे। जुलाई में विशेषज्ञों की ओपीडी शुरू हो जाएगी। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे और मरीजों को सर्जरी की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये की है व्यवस्था: 

पहली मंजिल: न्यूरोलॉजी (तंत्रिका तंत्र-मस्तिष्क की बीमारी)
दूसरी मंजिल: न्यूरोसर्जरी (तंत्रिका तंत्र-मस्तिष्कि संबंधी बीमारी के ऑपरेशन)
तीसरी मंजिल: मेडिकल गेस्ट्रोइंटेरोलॉजी(पेट रोग)
चौथी मंजिल: सर्जिकल गेस्ट्रोइंटेरोलॉजी (पेट रोग के ऑपरेशन)
पांचवीं मंजिल: नेफ्रोलॉजी(किडनी की बीमारी)
छठी मंजिल: यूरोलॉजी(पेशाब संबंधी बीमारी)
सातवीं मंजिल: कॉर्डियोलॉजी(हृदय संबंधी बीमारी)
आठवीं मंजिल: कॉर्डियो थोरायसिस एंड वैस्कुलर सर्जरी(फेफड़ों में कैंसर, हृदय समेत अन्य के ऑपरेशन)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed