फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   OPD of district hospital will be transferred from today

आज से स्थानांतरित हो जाएगी जिला अस्पताल की ओपीडी

Tue, 06 Apr 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
OPD of district hospital will be transferred from today
कासगंज। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए फिर से व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही हैं। जिला अस्पताल को फिर कोविड अस्पताल बना दिया गया है। अब बुधवार से ओपीडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर में शुरू होगी।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमे में अलर्ट है। क्वारंटीन सेंटरों का स्वास्थ्य अफसरों ने जायजा लिया है। वहां व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। पूर्व में जिस तरह लॉकडाउन के दौरान जिला अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया था। उसी तरह इस अस्पताल को फिर से कोविड-19 अस्पताल घोषित कर दिया गया है। यहां अनलॉक में जो ओपीडी शुरू की गई थी वह फिर से बंद की जा रही है।
विज्ञापन

6 संक्रमित भर्ती
जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद सतर्कता बढ़ाई गई है। कुल मिले संक्रमितों में से 6 संक्रमित कोरोना अस्पताल में आइसोलेट किए गए हैं। इन सभी 6 संक्रमितों की निगरानी कोरोना टीम के चिकित्सक कर रहे हैं। अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बुधवार से जिला अस्पताल की ओपीडी अशोक नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दी जाएगी। व्यवस्थाएं बना ली गई हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया है। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed