{"_id":"58276cef4f1c1b342fb3b648","slug":"op-jwelars","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपी ज्वेलर्स पर इनकम टैक्स सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपी ज्वेलर्स पर इनकम टैक्स सर्वे
ओपी ज्वेलर्स पर इनकम टैक्स सर्वे
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
ओपी ज्वेलर्स पर इनकम टैक्स सर्वे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नामी आभूषण विक्रेता ओपी ज्वेलर्स के एमजी रोड स्थित शोरूम पर शनिवार को आयकर विभाग ने सर्वे की कार्रवाई शुरू की। आयकर विभाग की जांच शाखा के अधिकारियों ने दोपहर में सर्वे शुरू किया। नोट बंदी के बाद सोने की बिक्री करने की जांच की जा रही है। रविवार दोपहर तक सर्वे का काम पूरा हो सकता है। आयकर सर्वे के बाद शहर के सराफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया और एमजी रोड से लेकर जौहरी बाजार, किनारी बाजार, शाहगंज, लोहामंडी, कमला नगर के सराफा प्रतिष्ठानों के शटर बंद कर दिए गए।
दिल्ली, मुंबई और चेन्नई के बाद आगरा में भी सराफा व्यापारियों पर आयकर कार्रवाई शुरू हो गई। शनिवार को आयकर विभाग के उपनिदेशक जांच राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सहायक निदेशक जांच सुरेंद्र कुमार की टीम ने एमजी रोड स्थित ओपी ज्वेलर्स शोरूम पर सर्वे किया। विभाग ने नोट बंदी के फैसले वाले दिन सोने की बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और स्टॉक आदि के रजिस्टर खंगाले। दिवाली पर हुई बिक्री से जुड़े बिल और कच्चे बिल जांचे गए। रात तक सर्वे की कार्रवाई जारी थी और इसके रविवार दोपहर तक चलने की उम्मीद है। सर्वे में आयकर अधिकारी वीके धवन, निरीक्षक संतोष केसरी, राजेंद्र सिंह, मनोज श्रीधर, जितेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
धड़ाधड़ गिर गए शटर
शुक्रवार को सराफा व्यापारियों ने आयकर और वाणिज्य कर छापे के डर से दोपहर से प्रतिष्ठान बंद करने का सिलसिला शुरू कर दिया था। शाम तक शहर का अधिकांश बाजार बंद हो चुका था लेकिन शनिवार को दोपहर में जैसे ही ओपी ज्वेलर्स पर छापे की खबर आई, व्यापारियों ने इसे भी अफवाह माना लेकिन व्हाट्सएप पर जब फोटो वायरल हुए तो उनमें हड़कंप मच गया। दोपहर बाद से ही शहर के ज्वेलरी शोरूम और सराफा दुकानें बंद हो गईं। जौहरी बाजार, किनारी बाजार में दुकानें बंद करके व्यापारी चले गए।
विज्ञापन
बता दें कि आठ नवंबर को पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद करने के बाद सराफा कारोबारियों ने रात 12 बजे तक पुराने नोटों से बैक डेट में सोने की बिक्री की। शहर के अधिकांश सराफा व्यापारियों ने महज तीन घंटों में तीन से छह महीने के बराबर बिक्री कर ली। काली कमाई से भारी खरीद का आलम ये था कि उसी रात शहर में बिक्री के लिए सोना खत्म हो गया। आयकर विभाग के पास सोने की बिक्री के पूरे इनपुट हैं।