फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Only the student who is weak in studies is afraid of examination- Amar Saheb

परीक्षा से वही छात्र डरता है जो पढ़ाई में कमजोर होता है- अमर साहेब

Sun, 09 Jan 2022 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Only the student who is weak in studies is afraid of examination- Amar Saheb
कबीर आश्रम में प्रवचन देते महंत अमर साहेब और उपस्थित भक्त। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रविवार को शहर के कचहरी रोड स्थित रज्जोदेवी कबीर आश्रम में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सत्संग में महंत अमर साहेब ने कहा कि परीक्षा से वही छात्र डरता है जो पढ़ाई में कमजोर होता है। महंत ने कहा कि मौत से वही लोग डरते हैं जिनके जीवन का बहीखाता सही नहीं होता है।
विज्ञापन

रविवार को कबीर आश्रम में सत्संग के दौरान महंत ने कहा कि जो व्यक्ति अपने इष्ट और मौत को हमेशा याद रखता है वह निर्भीक और सुखी रहकर पाप कर्मों से बचा रहता है। ऐसे व्यक्ति जीवन और व्यवहार दोनों का निपटारा बड़े अच्छे ढंग से कर लेते हैं। महंत ने कहा कि जीवन में अनुकूल और प्रतिकूल परिस्थिति आती-जाती रहती है।
विज्ञापन

परिस्थिति को हम बदल नहीं सकते क्योंकि उस पर हमारा अधिकार नहीं है। लेकिन मन की स्थिति को हम बदल सकते हैं उस पर हमारा पूरा अधिकार है। महंत ने कहा कि जिस प्रकार जहर की एक बूंद जीवन लीला को समाप्त कर सकती है उसी प्रकार नकारात्मक सोच रूपी जहर मानव की सारी खुशियों को नर्क में बदल सकता है। इसलिए अपनी सोच को नकारात्मक मत रखिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भक्तों ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed