फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Only the concern of the public was visible, the opposition was not mentioned even once.

Agra News: सिर्फ जनता की दिखाई फिक्र, विपक्ष का एक बार भी नहीं जिक्र

Fri, 26 May 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Only the concern of the public was visible, the opposition was not mentioned even once.
मैनपुरी।
विज्ञापन

कहते हैं कि हर बात के लिए एक मौका होता है। किस मौके पर कौन सी बात करनी है ये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बखूबी जानते हैं। शायद यही कारण रहा कि शुक्रवार को मैनपुरी में जनसभा करने आए सीएम योगी के बयान में केवल जनता की फिक्र ही दिखाा। विपक्ष का उन्होंने अपने पूरे भाषण में जिक्र तक नहीं किया।
सपा के गढ़ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व अन्य कई मंत्री मौजूद थे। मौका था दिवंगत नेता माधव राव सिंधिया की मूर्ति अनावरण और जनसभा का।
विज्ञापन

मूर्ति अनावरण के बाद जब योगी ने अपना भाषण शुरू किया तो मिजाज बदला हुआ था। पहले सीएम योगी ने माधव राव सिंधिया के राजनीतिक और देश के विकास में योगदान का बखान किया तो वहीं इसके बाद केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाएं गिनाने लगे। इस बीच उन्होंने नगर निकाय चुनाव में मैनपुरी में सात सीटें जिताने के लिए भी जनता जनार्दन का आभार जाताया। लेकिन सीएम योगी अपने जिस चित परिचित अंदाज के लिए जाने जाते हैं वह कहीं नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे बयान में न तो उन्होंने एक बार भी विपक्ष का जिक्र किया और न ही भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों पर सपा को घेरा।
संयम के साथ एक मंझे हुए राजनेता की तरह सीएम अपनी सरकार की उपलब्धियां और सिंधिया राजघराने के देश के प्रति योगदान को गिनाते रहे। हालांकि योगी के इस अंदाज से उनके कुछ समर्थक मायूस भी हुए। हालांकि राजनीति के जानकारों ने योगी के इस कदम की सराहना की।

----
विपक्षियों की भी धरी रह गई तैयारी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में विपक्ष को किनारे रखा। ऐसे में विपक्षियों की तैयारी भी धरी रह गई। दरअसल विपक्षियों को उम्मीद थी कि कहीं न कहीं योगी अपने भाषण में सपा और उनके नेताओं को जरूर घेरेंगे। ऐसे में उन्होंने भी बयानी पलटवार के लिए तैयारी कर ली थी। लेकिन योगी के संयम के चलते उनकी ये तैयारी धरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed