फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Only the candidates included in the PET will be able to appear in the main examination.

चयन आयोग ने द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली इस वर्ष से लागू की- डा. अशोक

Sat, 05 Jun 2021 09:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Only the candidates included in the PET will be able to appear in the main examination.
कासगंज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य डा. अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि आयोग ने द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली को इस वर्ष से लागू किया है। प्रथम परीक्षा, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी के नाम से आयोजित होगी। नई परीक्षा प्रणाली के अनुसार पीईटी में शामिल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा हेतु आवेदन कर सकेंगे। विज्ञापित पदों पर पीईटी से शॉर्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन

डा. अग्रवाल अमांपुर के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर उनके गांव हाजीपुर में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने विधायक के परिजनों को ढांढस बंधाया। यहां आगमन पर अमर उजाला से बातचीत में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। डा. अग्रवाल ने बताया कि पीईटी परीक्षा आयोग के सभी सी ग्रेड पदों के लिए एक ही होगी। जिसका स्कोर सभी विज्ञापनों के लिए एक वर्ष तक लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि द्वितीय मुख्य परीक्षा प्रत्येक विज्ञापित पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रत्येक विज्ञापित पदों के लिए प्रत्येक बार 10 से 12 लाख अभ्यर्थी शामिल होते थे। जिससे समय व धन नष्ट होता था। धांधली की शिकायतें रहती थीं तथा परीक्षा परिणाम घोषित होने में काफी समय लगता था। पीईटी के लिए हाईस्कूल या उच्च योग्यता उत्तीर्ण अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed