{"_id":"5bc83178bdec22693032f8ab","slug":"only-one-diwali-special-train-will-stop-at-agra-fort-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर आगरा के लिए स्पेशल ट्रेनों का भी टोटा, केवल एक ट्रेन का ही ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर आगरा के लिए स्पेशल ट्रेनों का भी टोटा, केवल एक ट्रेन का ही ठहराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली स्पेशल ट्रेनों का फायदा आगरा मंडल के यात्रियों को शायद ही मिल सके। उत्तर मध्य रेलवे ने दशहरा और दिवाली पर आठ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इनमें से केवल एक ट्रेन का ही ठहराव आगरा फोर्ट स्टेशन पर होगा। अन्य लंबी दूरी की गाड़ियां आगरा से होकर नहीं गुजरेंगी।
रेलवे ने सियालदाह अजमेर विशेष साप्ताहिक गाड़ी छह नवंबर से सियालदाह से 20 नवंबर तक चलाई जाएगी। अजमेर से यह गाड़ी आठ से 22 नवंबर तक चलेगी। इसका ठहराव आगरा फोर्ट स्टेशन पर होगा।
इसके अलावा रेलवे ने पटना आनंदविहार स्पेशल, दरभंगा दिल्ली स्पेशल गाड़ी, गोरखपुर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। आनंद विहार दिल्ली से कई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का फायदा यात्री नवंबर के अंतिम सप्ताह तक उठा सकेंगे।

अतिरिक्त कोच भी नहीं लगे
दूसरी ओर, आगरा मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ियों में अतिरिक्त कोच भी नहीं लगवाए गए हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन में आगरा से स्पेशल ट्रेन के नाम पर महज एक ही ट्रेन है। ऐसे में उम्मीद है कि कुछ अन्य ट्रेनों में कोच बढ़ाए जा सकते हैं।
वहीं, त्योहारी सीजन में ज्यादातर लंबी दूरी की गाड़ियों में नो रूम और रिग्रेट मिल रहा है। ऐसे में ट्रेन से त्योहार मनाने के लिए जाने वाले यात्रियों को धक्के खाने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस संबंध में आगरा रेल मंडल के डीसीएम डॉ. संचित ने बताया कि अभी कई और स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती हैं। कुछेक में कोच बढ़ाए जा सकते हैं।