फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   only candidates and proposer will be entry allow for nomination in mainpuri

यूपी पंचायत चुनाव: नामांकन के लिए केवल प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही मिलेगा प्रवेश

Tue, 06 Apr 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
only candidates and proposer will be entry allow for nomination in mainpuri
मैनपुरी कलेक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सात अप्रैल से जिले के नौ ब्लॉकों और कलक्ट्रेट में नामांकन शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन तैयारी में जुट गया है। नामांकन के दौरान सुरक्षा कड़ी रहेगी। केवल नामांकन के लिए प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन

 
सात और आठ अप्रैल को जिले में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन होगा। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए संबंधित ब्लॉक में नामांकन होगा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलक्ट्रेट में नामांकन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन


सुरक्षा को देखते हुए सभी ब्लॉकों में बैरीकेडिंग कराई जाएगी। नामांकन स्थल से दो सौ मीटर क्षेत्र में कोई भी प्रचार वाहन या समर्थकों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नामांकन काउंटर या कक्ष तक केवल प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही जाने की अनुमति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए आने वाले जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अपने समर्थकों को मुख्य गेट तक ही ले जा सकेंगे। निजी सुरक्षाकर्मियों को भी नामांकन स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी नामांकन स्थलों पर पुलिस तैनात रहेगी। 

प्रत्याशी या प्रस्तावक ही कर सकेंगे नाम वापसी
सात और आठ अप्रैल को नामांकन के बाद दो दिन में उनकी जांच की जाएगी। इसके बाद 11 अप्रैल को नामांकन वापस लेने का मौका दिया जाएगा। तीन बजे तक ही नाम वापसी की जा सकेगी। नाम वापसी के लिए प्रत्याशी या प्रस्तावक को रिटर्निंग ऑफिसर के सामने पेश होना होगा। इसके बाद ही नाम वापसी की जा सकेगी। 

सीडीओ एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि सात अप्रैल से पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू होगा। सभी नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही नामांकन स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। सभी प्रत्याशी चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed