फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Only 83 employees to operate 426 tube wells

Agra News: 426 नलकूपों के संचालन के लिए मात्र 83 कर्मचारी

Wed, 02 Oct 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 02 Oct 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Only 83 employees to operate 426 tube wells
कासगंज। जनपद में सिंचाई विभाग के नलकूप खंड में 426 नलकूप हैं। जिनके संचालन के लिए मात्र 83 नलकूप चालक हैं। इससे नलकूपों का संचालन होने पर कठिनाई हो रही है। किसानों को सिंचाई के लिए दिक्कतें होती हैं। किसानों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाता है। जनपद के नहरों से वंचित सिंचित क्षेत्रों में सिंचाई के लिए सरकारी नलकूप अच्छा साधन हैं। सरकारी नलकूपों की सिंचाई निजी नलकूप व पंपसेट की सिंचाई से सस्ती रहती है। जिले में नलकूप चालकों की कमी है। 426 नलकूपों के संचालन के लिए विभाग के पास मात्र 83 नलकूप चालक हैं। एक नलकूप चालक पर 4 से 5 नलकूप का चार्ज है। विभागीय मानक के अनुसार प्रत्येक नलकूप के लिए एक नलकूप चालक होना चाहिए। ऐसी स्थिति में एक से अधिक नलकूप के संचालन की जिम्मेदारी होने के कारण सभी नलकूपों का संचालन प्रभावित होता है। परिणाम स्वरूप निर्धारित रोस्टर से नलकूपों का संचालन नहीं हो पाता है। नलकूपों का सही से संचालन नहीं होने से फसल की सिंचाई प्रभावित होती है जिससे किसनों काे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed