{"_id":"60c886a34af66909824dad67","slug":"only-650-tourists-will-see-taj-mahal-from-16-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ताजमहल सहित स्मारकों पर निर्धारित हुई पर्यटक संख्या, सिर्फ 650 सैलानी कर सकेंगे दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ताजमहल सहित स्मारकों पर निर्धारित हुई पर्यटक संख्या, सिर्फ 650 सैलानी कर सकेंगे दीदार
Tue, 15 Jun 2021 04:32 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 15 Jun 2021 04:32 PM IST
सार
ताजमहल सहित सभी स्मारकों में 650 सैलानी ही एक बार में प्रवेश कर सकेंगे
विज्ञापन
ताजमहल में परिसर को किया गया सैनिटाइज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनलॉक की प्रक्रिया में बुधवार से ताजमहल खोला जा रहा है। ताजमहल में एक समय में अधिकतम 650 पर्यटक जा सकेंगे। इनमें बच्चे, गाइड और फोटोग्राफर भी शामिल होंगे। 650 व्यक्तियों के स्मारक में एकत्र होने के बाद अन्य को रोकना होगा। पसीना छुड़ा देने वाली धूप में ताजमहल के बाहर पर्यटकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
सोमवार को जारी हुआ था आदेश
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल समेत अन्य स्मारकों को खोलने का आदेश सोमवार को जारी किया था। जिला प्रशासन ने मंगलवार को ताजमहल में एक समय में अधिकतम 650 पर्यटक/जनसामान्य की लिमिट तय कर दी। अन्य स्मारकों में पर्यटकों की संख्या कम रहती है, इसलिए उनमें पर्यटकों की कोई संख्या तय नहीं की गई है। ताजमहल के लिए बनाई गई व्यवस्था पर्यटकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाली मानी जा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को हुआ सैनिटाइज
ताजमहल खुलने से पहले पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया। पर्यटकों की बैठने की बेंच सहित सभी स्थान को सैनिटाइज किया गया।
15 माह में 249 दिन बंद रहा है ताजमहल
बीते साल 2020 में भी कोरोना संक्रमण के कारण ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के केंद्रीय संरक्षित स्मारकों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। बीते साल 16 मार्च से ताजमहल बंद था जो 21 सितंबर को खुला। इस तरह 188 दिनों तक ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहा था। इस बार 16 अप्रैल से 15 जून तक ताज बंद रहा। इन 15 महीनों में ताजमहल 249 दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रहा है। ताजमहल के दरवाजे 207 दिन तक खुलने के बाद 16 अप्रैल को फिर बंद हो गए थे। एक जून से कोरोना कर्फ्यू में ढिलाई की प्रक्रिया शुरू होने पर पर्यटन से जुड़े लोगों ने ताजमहल और अन्य स्मारकों को भी खोलने के लिए मांग उठाई थी ताकि लोगों को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
अनलॉक: 21 जून से आधी क्षमता से खुलेंगे रेस्टोरेंट, आगरा में रात्रि कर्फ्यू में दो घंटे की छूट