{"_id":"617b042136af245ad120faab","slug":"only-38-colleges-took-degrees-out-of-115-in-aligarh-agra-city-news-agr5130606191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के 115 में से 38 कॉलेज ही ले गए डिग्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के 115 में से 38 कॉलेज ही ले गए डिग्रियां
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे डिग्री वितरण अभियान में कॉलेज लापरवाही दिखा रहे हैं। बृहस्पतिवार को अलीगढ़ जिले के सभी कॉलेजों को डिग्री लेने के लिए बुलाया गया था। कुल 115 में से मात्र 38 कॉलेज ही डिग्री लेने पहुंचे। विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर से इन कॉलेजों को डिग्री वितरित की गई।
विश्वविद्यालय की ओर से पहले चरण में शैक्षणिक सत्र 2018-19 की डिग्री कॉलेजों को दी जा रही हैं। छात्र-छात्राएं संबंधित कॉलेज से डिग्री निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे। पहले दिन आगरा के सभी कॉलेजों को बुलाया गया था। 125 में से 60 कॉलेज डिग्री लेने के लिए पहुंचे थे। इनको करीब 35 हजार डिग्रियां दी गई थीं। विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव परीक्षा पवन कुमार ने बताया कि अभियान के दूसरे दिन करीब 10 हजार डिग्रियां अलीगढ़ कॉलेज को दी गईं।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक दो दिन के अभियान में करीब 45 हजार डिग्रियां भेजी जा चुकी हैं। पहले चरण का अभियान तीन नवंबर तक चलेगा। शुक्रवार को मथुरा जिले के सभी कॉलेजों को डिग्री दी जाएंगी।