फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Only 30 hotels have Fire NOC in Agra

ये लापरवाही खतरनाक है: ताजनगरी में 500 से अधिक होटल, फायर एनओसी सिर्फ 30 के पास

Tue, 06 Sep 2022 06:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 06:10 PM IST
सार

आगरा के कई होटलों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। सिर्फ 30 होटलों के पास फायर एनओसी है। वहीं शहर में 400 से अधिक होटल ऐसे हैं, जहां अग्नि सुरक्षा इंतजाम नहीं है। 
 

विज्ञापन
Only 30 hotels have Fire NOC in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के होटल में आग लगने की घटना के बाद ताजनगरी के होटलों में सुरक्षा इंतजाम को लेकर चिंता खड़ी हो गई है। शहर के फतेहाबाद मार्ग ही नहीं गली-मोहल्लों में 500 से अधिक होटल खोल लिए गए हैं। फायर एनओसी की बात करें तो 30 होटलों को ही जारी की गई है। बाकी को कोई देखने वाला तक नहीं है। हाल ही में अग्निशमन विभाग के निरीक्षण में 40 होटलों में खामियां मिलने पर नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद इंतजाम पूरे नहीं हैं।

विज्ञापन


फायर एनओसी के लिए अग्निशमन विभाग में आवेदन करना होता है। आवेदन पर विभाग की ओर से निरीक्षण किया जाता है। अग्निशमन इंतजाम के बारे में बताया जाता है। इंतजाम पूरे होने पर एनओसी दी जाती है। इसके बाद समय-समय पर विभाग की ओर से निरीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि 30 होटल ने ही एनओसी ली है। इसमें पंच सितारा होटल भी शामिल हैं। तीन महीने पहले विभाग की ओर से कुछ होटलों का निरीक्षण किया गया था। किसी में अंडर ग्राउंड टैंक नहीं था तो किसी में हाईड्रेंट सिमस्टम ठीक नहीं था। बाहर आने जाने से लेकर सीढ़ियां भी सही नहीं थीं। इस पर नोटिस जारी किए गए थे। आधे से कम ने जवाब दिया था। अब फिर से नोटिस भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह जरूरी

- होटल में अंडर ग्राउंड पानी का टैंक होना चाहिए।
- स्पिंकलर लगे होने चाहिए, जोकि तापमान बढ़ने पर बर्स्ट कर जाता है। उससे पानी निकलने लगता है।
- स्मोक डिटेक्टर लगे हों, यह धुआं निकलने पर अलार्म बजा देता है।
- हाईड्रेंट सिस्टम सही तरीके से लगाया जाना चाहिए।
- होटल में प्रशिक्षित कर्मचारी होनी चाहिए, जिससे आग लगने पर वो बचाव कार्य कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed