फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   only 22 candidates will contest from four assembly constituencies of mainpuri

UP Election 2022: मैनपुरी की चार विधानसभा सीटों पर 22 प्रत्याशी मैदान में, करहल में सबसे कम

Sat, 05 Feb 2022 01:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 01:37 AM IST
सार

मैनपुरी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कुल 22 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। सबसे अधिक भोगांव से नौ प्रत्याशी हैं। सबसे कम करहल में हैं। इस सीट से भाजपा के एसपी सिंह बघेल, सपा के अखिलेश यादव और बसपा के कुलदीप नरायन चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
only 22 candidates will contest from four assembly constituencies of mainpuri
भाजपा से एसपी सिंह, सपा से अखिलेश यादव, बसपा से कुलदीप नरायन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में शुक्रवार को नामांकन वापसी के लिए प्रत्याशियों को मौका दिया गया लेकिन समय सीमा बीतने तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। अब जिले की चार विधानसभा सीटों पर कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी को उनका पंजीकृत चुनाव चिह्न और निर्दलीय प्रत्याशियों को अन्य चुनाव चिह्न जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए कुल 63 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे, जिसमें 41 नामांकन जांच में निरस्त कर दिए गए थे। इसके बाद मैनपुरी विधानसभा सीट पर चार, भोगांव पर नौ, किशनी पर छह और करहल विधानसभा सीट पर चार प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। शुक्रवार को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी के लिए प्रत्याशियों को मौका दिया गया था। 

विज्ञापन

प्रत्याशियों को जारी किए गए चुनाव चिन्ह

इस दौरान किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। ऐसे में चारों सीटों पर कुल 22 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया है। राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रत्याशियों को उनकी पार्टी का पंजीकृत चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है, वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों को अन्य चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। इसमें बल्ला, करनी, हीरा, अलमारी और गैस सिलिंडर चुनाव चिह्न शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी की चार विधानसभा सीटों की तस्वीर

करहल विधानसभा- एसपी सिंह बघेल(भाजपा), अखिलेश यादव (सपा), कुलदीप नरायन (बसपा)। 
मैनपुरी विधानसभा- जयवीर सिंह(भाजपा), राजकुमार यादव(सपा), गौरव नंद (बसपा), विनीता शाक्य (कांग्रेस)। 
किशनी विधानसभा- डॉ. प्रियरंजन आशू (भाजपा), बृजेश कठेरिया (सपा), प्रभुदयाल (बसपा), विजय नरायन सिंह (कांग्रेस), पप्पू (आप), रामानंद (निर्दलीय)।
भोगांव विधानसभा- रामनरेश अग्निहोत्री (भाजपा), आलोक शाक्य (सपा), अशोक कुमार (बसपा), ममता राजपूत (कांग्रेस), संतोष श्रीवास्तव (आप), भूपेंद्र सिंह (जन अधिकारी पार्टी), अनीता (वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल), सुरजीत सिंह और श्रेय तिवारी (निर्दलीय)

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम राजजी मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी का मौका दिया गया था। निर्धारित समय में कोई भी प्रत्याशी नामांकन वापस लेने के लिए नहीं पहुंचा। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed