फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   only 1.76 lakhs people is 'ayusmaan'

देरी: 23 महीने में 1.76 लाख लोगों के ही बन पाए आयुष्मान कार्ड

Mon, 26 Jul 2021 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
only 1.76 lakhs people is 'ayusmaan'
आगरा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में आयुष्मान कार्ड बनवाने का कार्य पिछड़ गया है। 23 महीने में 1.76 लाख लोगों के ही कार्ड बन पाए हैं। कार्ड बनने में देरी होने से काफी लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सितंबर 2018 में योजना शुरू हुई, इसमें 2011 की सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना के अनुसार 1.61 लाख परिवारों के 877550 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने हैं। इसमें लाभार्थी का नाम समेत अन्य जानकारी रहती है। इस कार्ड से किसी भी बीमारी में पांच लाख रुपये तक के इलाज का खर्च सरकार उठाती है। लेकिन कार्ड बनने में देरी के कारण अभी लगभग सात लाख लोगों के कार्ड नहीं बन पाए हैं।
विज्ञापन

सरकारी और निजी अस्पताल में मिलता है निशुल्क इलाज
योजना से 43 निजी अस्पताल और 22 सरकारी अस्पताल जुड़े हुए हैं। इसमें परिवार के सदस्य के अस्पताल में भर्ती होने पर पांच लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क होता है। इसका पैसा सरकार अस्पताल को मुहैया कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाए जाएंगे शिविर
कोरोना महामारी के कारण कार्ड बनाने का कार्य प्रभावित हुआ। अब 26 से नौ अगस्त तक गांव-देहात के सीएचसी, राशन डीलर, स्कूलों में शिविर लगाकर कार्ड बनाए जाएंगे। - डॉ. पीके शर्मा, प्रभारी आयुष्मान योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed