फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Online teaching work in the board should be investigated'

मंडल में ऑनलाइन शिक्षण कार्य की जांच कराई जाए

Fri, 30 Jul 2021 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
'Online teaching work in the board should be investigated'
आगरा। बोर्ड शिक्षक संघर्ष समिति का पैदल मार्च करते हुए। संवाद - फोटो : Agra City
आगरा। मंडल में कराए जा रहे ऑनलाइन शिक्षण कार्य की जांच कराने के लिए यूपी बोर्ड शिक्षक एवं शिक्षा बचाओ संघर्ष समिति की ओर से मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त प्रशासन को उनके कार्यालय में दिया गया। स्कूल संचालकों ने प्रतापपुरा चौराहे से मंडलायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन

स्कूल संचालकों ने ऑनलाइन पढ़ाई बंद करने और स्कूल खोलने की मांग रखी। ऑल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सक्सेना का कहना है कि जो विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ रहे हैं, अधिक समय तक मोबाइल व लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनकी आंखें खराब हो रही हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षण संस्थान युवा प्रबंधक परिषद के अध्यक्ष संदीप मुखरैया ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं से विद्यार्थी कुछ समझ नहीं पा रहे, बस कॉपी में काम उतार रहे हैं। उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक परिषद के सचिव अन्य प्रदेशों में स्कूल खुल रहे हैं, बस यहीं नहीं खोले जा रहे।
विज्ञापन

शिक्षक विधायक डॉ. आकाश अग्रवाल ने कहा कि जब स्कूल बंद है, वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों को मानदेय दिया जाए। ऑनलाइन कक्षाओं की जांच आईएएस व पीसीएस स्तर के अधिकारियों से कराई जाए। उत्तर प्रदेश शिक्षा संस्थान प्रबंधक परिषद के मंडल अध्यक्ष रामवीर फौजदार का कहना है कि ऑनलाइन कक्षाएं बस कागजों में चल रही हैं। अस्वा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मधुसूदन शर्मा का कहना है कि प्रदेश के निजी स्कूलों के करीब पांच शिक्षक 17 माह से घर बैठे हैं। उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed