फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Online satta under guise of quiz game in agra

क्विज गेम की आड़ में आनलाइन सट्टा: 12 से लेकर 100 रुपये तक की लाटरी का बेचते थे टिकट, नंबर लगाकर दी जाती थी पर्ची

Wed, 16 Mar 2022 07:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Mar 2022 07:59 AM IST
सार

आगरा के लोहामंडी में किराये पर कमरा लेकर क्विज गेम की आड़ में आनलाइन सट्टा खेला जा रहा था। आरोपी 12 रुपए से लेकर 100 रुपए तक की लाटरी का टिकट बेचते थे। पर्ची नंबर लगाकर दी जाती थी। 

विज्ञापन
Online satta under guise of quiz game in agra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लोहामंडी चौराहा स्थित एक घर में क्विज गेम की आड़ में आनलाइन सट्टा कराया जा रहा था। मंगलवार को पुलिस ने छापा मारकर दो संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया। इस खेल में लगे कई और नाम पुलिस के सामने आए हैं। उनके बारे में पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि लोहामंडी चौराहे के पास गली में किराए के कमरे में एक मशीन और टीवी लगी थी। लाटरी के टिकट बांटे जा रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। दो लोग मिले। वह पहले क्विज गेम खिलाने की बात करने लगे। 
विज्ञापन


उन्होंने लाइसेंस होने की बात कही। मगर, लोगों से रुपये लेकर पर्ची दी जा रही थी। पूछताछ में सट्टे का पता चला। आरोपियों में नगला बूढ़ी निवासी भीकम और कटरा वजीर खां निवासी चंद्रेश को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नंबर लगाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर आने पर टिकट का सौ गुना रुपए देने को कहते थे। 12 रुपए से लेकर 100 रुपए तक की लाटरी का टिकट बेचते हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग लाटरी खरीद कर ले जाते थे। दिनभर भीड़ रहती थी। आरोपी कोई लाइसेंस नहीं दिखा सके। पूछताछ में कई और लोगों के शामिल होने के बारे में पुलिस को पता चला है। उनके बारे में पुलिस पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed