{"_id":"62314b94f31b641bff61da30","slug":"online-satta-under-guise-of-quiz-game-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्विज गेम की आड़ में आनलाइन सट्टा: 12 से लेकर 100 रुपये तक की लाटरी का बेचते थे टिकट, नंबर लगाकर दी जाती थी पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्विज गेम की आड़ में आनलाइन सट्टा: 12 से लेकर 100 रुपये तक की लाटरी का बेचते थे टिकट, नंबर लगाकर दी जाती थी पर्ची
Wed, 16 Mar 2022 07:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Mar 2022 07:59 AM IST
सार
आगरा के लोहामंडी में किराये पर कमरा लेकर क्विज गेम की आड़ में आनलाइन सट्टा खेला जा रहा था। आरोपी 12 रुपए से लेकर 100 रुपए तक की लाटरी का टिकट बेचते थे। पर्ची नंबर लगाकर दी जाती थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में लोहामंडी चौराहा स्थित एक घर में क्विज गेम की आड़ में आनलाइन सट्टा कराया जा रहा था। मंगलवार को पुलिस ने छापा मारकर दो संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया। इस खेल में लगे कई और नाम पुलिस के सामने आए हैं। उनके बारे में पड़ताल की जा रही है।
थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि लोहामंडी चौराहे के पास गली में किराए के कमरे में एक मशीन और टीवी लगी थी। लाटरी के टिकट बांटे जा रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। दो लोग मिले। वह पहले क्विज गेम खिलाने की बात करने लगे।
उन्होंने लाइसेंस होने की बात कही। मगर, लोगों से रुपये लेकर पर्ची दी जा रही थी। पूछताछ में सट्टे का पता चला। आरोपियों में नगला बूढ़ी निवासी भीकम और कटरा वजीर खां निवासी चंद्रेश को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नंबर लगाते हैं।
विज्ञापन
नंबर आने पर टिकट का सौ गुना रुपए देने को कहते थे। 12 रुपए से लेकर 100 रुपए तक की लाटरी का टिकट बेचते हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग लाटरी खरीद कर ले जाते थे। दिनभर भीड़ रहती थी। आरोपी कोई लाइसेंस नहीं दिखा सके। पूछताछ में कई और लोगों के शामिल होने के बारे में पुलिस को पता चला है। उनके बारे में पुलिस पड़ताल में लगी है।