{"_id":"656d57e39279cc380d02e61b","slug":"online-friend-made-video-call-woman-could-not-sense-his-dirty-intentions-mistake-that-proved-costly-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ऑनलाइन दोस्त ने किया वीडियो कॉल... महिला न भांप सकी इरादे; ऐसी गलती हुई कि दांव पर लगी आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ऑनलाइन दोस्त ने किया वीडियो कॉल... महिला न भांप सकी इरादे; ऐसी गलती हुई कि दांव पर लगी आबरू
Mon, 04 Dec 2023 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:08 AM IST
सार
ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान युवक से पीड़िता की नजदीकियां बढ़ गईं। वो आरोपी पर इस कदर भरोसा कर बैठी कि वीडियो कॉल पर भी बात होने लगी। इस बातचीत के दौरान महिला ने ऐसी गलती कर दी, जिसका खामियाजा उसे अब भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र के गांव की महिला से युवक ने ऑनलाइन दोस्ती करने के बाद नजदीकियां बढ़ा लीं। मुलाकात के लिए बुलाया और बेहोश करके अश्लील हरकत की। वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल करके एक लाख रुपये मांगे। नहीं दिए तो अश्लील फोटो रिश्तेदारों को भेज दिए। पीड़िता ने जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेला करती थी। उसकी पहचान एक युवक से हुई। युवक ने अपना नाम राज उर्फ वेद बताया। खुद को एक पैकिंग कंपनी में कर्मचारी बताया। उससे बातचीत करने लगा। कभी उसका मोबाइल रिचार्ज करा देता था। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। वह जाल में फंस गई।
विज्ञापन
वीडियो कॉल करके उसके अश्लील वीडियो व फोटो ले लिए। उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। एक लाख रुपये मांगने लगा। 18 जून, 2023 को उसे जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाकर नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके अश्लील फोटो खींचकर धमकाने लगा।
विज्ञापन