{"_id":"68fc492cff5b8097eb08470a","slug":"online-correction-facility-for-birth-and-death-certificates-no-more-office-visits-needed-2025-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र में हो जाए कोई गलती, तो घर बैठे ही हो सकता है सुधार; ये है तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र में हो जाए कोई गलती, तो घर बैठे ही हो सकता है सुधार; ये है तरीका
Sat, 25 Oct 2025 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:21 AM IST
सार
जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान हुई गलती में सुधार करने के लिए अब प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। इसके लिए अब आपको निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
Birth and Death Certificates
- फोटो : नगर निगम, आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान हुई गलती को सुधरवाने के लिए अब नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ऑनलाइन आवेदन कर प्रमाणपत्र में संशोधन कराया जा सकेगा। निगम ने प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने वाले पोर्टल पर ही अब संशोधन की सुविधा भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
निगम ने लोगों की सुविधा के लिए घर बैठे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया था। हालांकि, इस पोर्टल पर सिर्फ नए प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने की ही सुविधा थी। अगर प्रमाणपत्र में किसी तरह की गलती हो तो उसे दुरुस्त कराने के लिए लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। इस दौरान दलालों द्वारा लोगों से पैसे वसूलने की शिकायतें सामने आई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने ऑनलाइन पोर्टल में बदलाव करते हुए अब प्रमाणपत्र संशोधित कराने की सुविधा भी उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि https://www.annbdregistration.com/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के बाद आवेदक को एक एप्लीकेशन नंबर भी मिलेगा, जिससे वह इसकी ऑनलाइन प्रगति भी जान सकेगा। अगर आवेदन में किसी प्रकार की कोई कमी पाई जाएगी तो विभाग ऑनलाइन ही दुरुस्त कर देगा। सुधार के बाद आवेदक ऑनलाइन ही नया प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे।