फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Online Complaint System fail Students are suffering due to lack of university

ऑनलाइन शिकायत सिस्टम फेल, विश्वविद्यालय की कमी का खामियाजा भुगत रहे छात्र

Tue, 04 Feb 2020 10:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 Feb 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Online Complaint System fail Students are suffering due to lack of university
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शिकायत निस्तारण के लिए ऑनलाइन सिस्टम फेल हो गया है। यहां आवेदन के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। इसके कारण शिकायत प्रकोष्ठ और कुलसचिव कार्यालय पर छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में मार्कशीट में त्रुटियां, डिग्री, प्रोविजनल मार्कशीट-डिग्री, माइग्रेशन, मार्कशीट-डिग्री सत्यापन आदि के लिए ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की गई है। इसमें आवेदन के सात दिन में समाधान का दावा किया जा रहा है, लेकिन यहां लंबे समय तक इन शिकायतों की सुनवाई नहीं होती और न ही इसकी जानकारी विद्यार्थियों को दी जाती। इससे दूरदराज के छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इस तरह से रोजाना 350 से अधिक प्रार्थनापत्र मैनुअल आ रहे हैं। मैनपुरी के दिनेश राजपूत ने बताया कि अपनी बहन की बीए की मार्कशीट में पिता के नाम में गड़बड़ी की समस्या ठीक कराने के लिए आवेदन किए डेढ़ महीना हो गया, कोई सुनवाई न होने पर यहां आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माईथान के हर्षित बघेल ने बताया कि पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की मानीटरिंग नहीं की जाती, यहां आने पर भी पोर्टल पर देखने को कहा गया, मजबूरी में अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देना पड़ा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed