फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Online Applications for Polytechnic Admissions Open Until the 17th; 400,000 Applications Received Against 271,000 Seats

Agra News: पॉलीटेक्निक प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन 17 तक, 2.71 लाख सीटों के सापेक्ष हुए चार लाख आवेदन

Fri, 15 May 2026 12:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Online Applications for Polytechnic Admissions Open Until the 17th; 400,000 Applications Received Against 271,000 Seats
लखनऊ। प्रदेश में राजकीय व निजी पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि फिर बढ़ा दी गई है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के अनुसार अभ्यर्थियों व विभिन्न संस्थाओं की मांग को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि अब 17 मई कर दी गई है।
विज्ञापन

परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 11 मई किया गया था। इसके बाद भी कुछ छात्र आवेदन से वंचित रह गए थे। इसे देखते हुए आवेदन तिथि बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि 11 मई तक कुल 2,71,093 सीटों के सापेक्ष चार लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट के साथ ही फोन नंबर 0522-2630106, 2630695, 2630667, 2636589 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed