{"_id":"6694523cbc4af683c0071644","slug":"one-youth-died-after-falling-on-the-barbed-wire-of-the-blade-two-seriously-kasganj-news-c-175-1-agr1054-118022-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ब्लेड के कंटीले तारों पर गिरकर एक युवक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ब्लेड के कंटीले तारों पर गिरकर एक युवक की मौत, दो गंभीर
Mon, 15 Jul 2024 04:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में शनिवार की देर सायं नरदौली मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे बाइक सवार तीन युवक पास ही खेत में लगे ब्लेड के कंटीले तारों पर जा गिरे। इससे ब्लेड के तारों से गला कट जाने से एक युवक मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पटियाली सीओ और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।क्षेत्र के गांव हडौरा निवासी अनमोल (23) गांव के ही महेंद्र और सुनील के साथ बाइक से शनिवार की देर सायं करीब 7: 30 बजे नरदौली जा रहा था। गांव असदगढ़ निविया के पास मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे पास ही खेत में लगे ब्लेड के कटीले तारों में उलझकर अनमोल का गला कट जाने से उसकी मौत हो गई। वहीं महेंद्र और सुनील घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर और आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी होने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ब्रजपाल सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलित किए। पटियाली सीओ विजय राणा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ विजय राणा ने बताया कि खेत में लगे ब्लेड के तारों से गला कट जाने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है।
गर्भवती है मृतक युवक की पत्नी
सडक हादसे में बाइक सवार युवक अनमोल की मौत हो गई। मृतक के भाई वीर सिंह ने बताया कि उसका विवाह एक वर्ष पूर्व प्रीति के साथ हुआ था। उसकी पत्नी गर्भवती है। उसकी मौत से पत्नी और मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
-- -- -- --
विज्ञापन
गर्भवती है मृतक युवक की पत्नी
सडक हादसे में बाइक सवार युवक अनमोल की मौत हो गई। मृतक के भाई वीर सिंह ने बताया कि उसका विवाह एक वर्ष पूर्व प्रीति के साथ हुआ था। उसकी पत्नी गर्भवती है। उसकी मौत से पत्नी और मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन