फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One year old girl suffering from fever died

बुखार से पीड़ित एक साल की बच्ची ने तोड़ा दम

Wed, 10 Nov 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
One year old girl suffering from fever died
मैनपुरी। जिले में बुखार, निमोनिया, अस्थमा और हार्ट अटैक के मरीजों की लगातार मौत हो रही है। बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे बुखार से पीड़ित एक साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं हार्ट अटैक से खेत पर काम कर रहे किसान की मौत हो गई। जिला अस्पताल में 557 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को छठ पूजा को चलते जिला अस्पताल 12 बजे का ही था। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। दोपहर 12 बजे तक अस्पताल में 557 मरीज पहुंचे जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घिरोर थाना क्षेत्र के गांव नायकूड़ निवासी ब्रजेश कुमार की एक साल की पुत्री दिव्या को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार की सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव लुहारीपुर निवासी श्रीराम का 35 वर्षीय पुत्र हरज्ञान बुधवार की सुबह खेतों पर था। अचानक हरज्ञान को सीने में तेज दर्द उठा और वह गिर गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को जिला अस्पताल में अस्थमा और निमोनिया के पांच मरीज मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed