{"_id":"6673db3e57109427050eff75","slug":"one-woman-died-while-condition-of-another-critical-due-to-hit-by-bike-in-agra-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बाइक सवार ने महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत... दूसरी की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बाइक सवार ने महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत... दूसरी की हालत नाजुक
Thu, 20 Jun 2024 01:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:31 PM IST
सार
ताजनगरी में बाइक सवार ने महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे नें एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार रात बाइक सवार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, दूसरी गंभीर रूप से घायल है। परिजन ने थाने पहुंचकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
हादसा मलपुरा थाना क्षेत्र के आगरा-जगनेर रोड स्थित नगला रेवती गांव के पास रात करीब 9:30 बजे हुआ। गांव ममता (43) अपनी पड़ोसन मंजू के साथ अपनी बेटी की तबीयत देखकर हॉस्पिटल से वापस घर लौट रही थी। वह ऑटो से उतरकर सड़क पार करने का इंतजार कर रही थी। इसी समय पीछे से आए बाइक सवार ने दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
देर रात ममता पत्नी ओपी सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंजू को भी गंभीर चोटें आई हैं। बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित परिवार पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे। परिवार के लोगों ने बाइक सवार युवक के खिलाफ तहरीर दी है। उचित कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि बाइक पुलिस ने कब्जे में ले ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन